देश की खबरें | केंद्रीय टीम ने किया तमिलनाडु स्थित कोविड-19 केंद्रों का दौरा, मंत्री से की चर्चा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम ने बृहस्पतिवार को चेन्नई में कोविड-19 महामारी की स्थिति की समीक्षा की।

चेन्नई, नौ जुलाई केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम ने बृहस्पतिवार को चेन्नई में कोविड-19 महामारी की स्थिति की समीक्षा की।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त सचिव आरती आहूजा के नेतृत्व में टीम ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. सी विजय भास्कर और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा की।

यह भी पढ़े | दिल्ली हिंसा मामला: आप के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैने की जमानत याचिका पर 13 जुलाई को कोर्ट सुनाएगा फैसला: 9 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

टीम में तमिलनाडु के लिए भारत सरकार के निगरानी अधिकारी राजेंद्र रत्नू भी शाामिल थे।

केंद्रीय टीम तमिलनाडु सरकार के यहां ओमनदुरार स्थित मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल पहुंची जो विशेष कोविड-19 अस्पताल है।

यह भी पढ़े | TikTok Pro फर्जी ऐप से रहें दूर, नहीं तो बाद में पड़ेगा पछताना, महाराष्ट्र साइबर सेल ने किया आगाह.

टीम में शामिल अधिकारियों ने विजय भास्कर, स्वास्थ्य सचिव आर राधाकृष्णन और अन्य अधिकारियों से बात की।

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि केंद्रीय टीम ने कोविड-19 से लड़ने में राज्य सरकार और अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्य कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की।

पांच सदस्यीय टीम ने बाद में, ग्रेटर चेन्नई निगमायुक्त जी प्रकाश और अन्य अधिकारियों के साथ चर्चा की।

सूत्रों ने बताया कि टीम महामारी से सर्वाधिक प्रभावित 10 जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ कोविड-19 से उत्पन्न वर्तमान स्थिति पर भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा करेगी।

टीम ने यहां राजीव गांधी सामान्य अस्पताल में स्थित कोविड-19 प्रतिष्ठान तथा गुइंडी स्थित सरकारी कोविड-19 केंद्रों का भी दौरा किया।

तमिलनाडु में बुधवार तक कोरोना वायरस संक्रमण के 1,22,350 मामले सामने आए और 1,700 लोगों की मौत हुई है। अकेले चेन्नई में संक्रमण के 72,500 मामले सामने आए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

VIDEO: हिम्मत की मिसाल, पहले मोची का काम, अब व्हीलचेयर पर ज़ोमैटो डिलीवरी कर युवक चला रहा है आजीविका; लोगों ने किया जज़्बे को सलाम

\