एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | केंद्रीय टीम ने आंध्र प्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा प्रारंभ किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र सरकार की एक अंतर-मंत्रालयी टीम ने बृहस्पतिवार को आंध्र प्रदेश के बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा प्रारंभ किया।

देश की खबरें | केंद्रीय टीम ने आंध्र प्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा प्रारंभ किया

विजयवाड़ा, पांच सितंबर केंद्र सरकार की एक अंतर-मंत्रालयी टीम ने बृहस्पतिवार को आंध्र प्रदेश के बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा प्रारंभ किया।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि संजीव कुमार जिंदल के नेतृत्व में टीम ने बाढ़ से हुए नुकसान का अनुमान लगाने के लिए सबसे अधिक प्रभावित स्थान विजयवाड़ा का दौरा किया।

केंद्रीय टीम ने राज्य आपात परिचालन केंद्र का दौरा किया, जहां उन्हें मूसलाधार बारिश और बाढ़ के बारे में जानकारी दी गई।

बाद में अधिकारियों ने प्रकाशम बैराज का भी दौरा किया, जहां हाल ही में तीन बड़ी नावों की टक्कर में कंक्रीट का बीम क्षतिग्रस्त हो गया था।

एक अधिकारी ने बताया कि यहां कई स्थानों पर बाढ़ का पानी कम होने लगा है, इसलिए विजयवाड़ा नगर निगम के कर्मचारी सफाई कार्य में व्यस्त हैं और पानी की आपूर्ति भी बहाल कर रहे हैं।

हालांकि विजयवाड़ा नगर आयुक्त एचएम ध्यानचंद्र ने कहा कि लोगों को फिलहाल नल का पानी पीने से बचना चाहिए क्योंकि यह पीने योग्य नहीं है।

उन्होंने कहा कि नगर निगम लोगों को नल का पानी पीने से रोकने के लिए अभियान चलाएगा।

बुधवार को मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि नगर पालिका द्वारा आपूर्ति किए जाने वाले पानी का इस्तेमाल कम से कम शुरुआती दो दिनों तक नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि अभूतपूर्व बाढ़ के कारण यह पानी गंदा हो गया है और इसकी गुणवत्ता की जांच की जानी है।

उन्होंने कहा कि अधिकारी जांच के बाद लोगों को सूचित करेंगे। लेकिन उन्होंने संकेत दिया कि इसका इस्तेमाल नहाने के लिए किया जा सकता है।

इस बीच, बाढ़ प्रभावित इलाकों में पानी के टैंकरों के जरिए पीने का पानी भी पहुंचाया जा रहा है और कई लोग इसे कंटेनरों में भरकर ले जाते देखे गए। करीब 200 टैंकर बाढ़ प्रभावित इलाकों में पीने का पानी पहुंचा रहे हैं।

नगर निगम आयुक्त ने कहा कि बाढ़ का पानी 'काफी हद तक कम हो गया है' और नुन्ना क्षेत्र के कुछ वार्डों को छोड़कर बाढ़ प्रभावित 80 प्रतिशत इलाकों में पानी पहुंच गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2024 03:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).