देश की खबरें | केंद्रीय टीम ने अहमदाबाद में कोविड—19 की स्थिति का जायजा लिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण से बुरी तरह प्रभावित अहमदाबाद के दौरे पर आयी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल की अगुवाई वाली केंद्रीय टीम ने शुक्रवार को शहर के कुछ हिस्सों में कोरोना वायरस की स्थिति से निपटने के लिए स्थानीय निकाय की रणनीति के बारे में कुछ सवाल पूछे।

अहमदाबाद, 26 जून गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण से बुरी तरह प्रभावित अहमदाबाद के दौरे पर आयी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल की अगुवाई वाली केंद्रीय टीम ने शुक्रवार को शहर के कुछ हिस्सों में कोरोना वायरस की स्थिति से निपटने के लिए स्थानीय निकाय की रणनीति के बारे में कुछ सवाल पूछे।

अधिकारियों ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के आलोक में अधिकारियों द्वारा किये गये उपायों की समीक्षा के लिये केंद्रीय टीम ने आज सुबह अहमदाबाद के विभिन्न इलाकों का दौरा किया ।

यह भी पढ़े | कोरोना के केरल में 150 लोग पाए गए पॉजिटिव: 26 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

केंद्रीय टीम के प्रमुख अग्रवाल ने एक समय, "सूक्ष्म-निषिद्ध'' क्षेत्र घोषित करने के अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) की रणनीति पर सवाल उठाए क्योंकि उन्हें लगा कि संकट से निपटने में एक सक्रिय दृष्टिकोण का अभाव है ।

अग्रवाल ने जब यह जानना चाहा कि मानसी सर्किल में स्थित कुछ खास हाउसिंग सोसाइटीज में मई के आखिर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले सामने आने पर उन्हें सूक्ष्म निषिद्ध क्षेत्र क्यों नहीं घोषित किया गया तो नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी भवीन सोलंकी इस बारे में संतोषजनक उत्तर देने में विफल रहे ।

यह भी पढ़े | 1993 सीरियल बम ब्लास्ट: टाइगर मेमन के भाई युसूफ मेमन की नासिक सेंट्रल जेल में मौत.

अग्रवाल ने सोलंकी से पूछा, 'आपने 19 अथवा 20 जून को इस सोसाइटी को सूक्ष्म निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया है। अगर यहां मामले मई के आखिर से सामने आ रहे हैं, तो आपने इसे सूक्ष्म निषिद्ध क्षेत्र घोषित करने में इतने दिन क्यों लगाये। हालांकि, सोलंकी को संतोषजनक उत्तर देने में कठिनाईं हुयी ।

इस संक्षिप्त बातचीत को कैमरे में कैद कर लिया गया और स्थानीय टीवी चैनलों ने इसका प्रसारण किया ।

गौरतलब है कि दो सदस्यीय केंद्रीय दल एक दिवसीय दौरे पर गुजरात में है। इस दल ने दोपहर तक कुछ निषिद्ध क्षेत्रों, एक निजी अस्पताल एवं 108 एम्बुलेंस सेवा के नियंत्रण कक्ष का दौरा किया ।

उन्होंने बताया कि इस टीम के सदर अस्पताल के दौरे पर भी जाने की संभावना है । केंद्रीय टीम ने अपना दौरा शहर के गोटा इलाके के वसंतनगर में स्थित सूक्षम निषिद्ध क्षेत्र से शुरू किया।

अधिकारी ने बताया कि शाम में इस दल के प्रदेश के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी से मुलाकात करने की संभावना है ।

बृहस्पतिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने घोषणा की थी कि केंद्रीय टीमें 26 और 29 जून को कोरोना वायरस की स्थिति का जायजा लेने के लिये गुजरात, तेलंगाना एवं महाराष्ट्र के दौरे पर जाएंगी ।

गुजरात में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 29 हजार 500 मामले सामने आये हैं जबकि प्रदेश में इससे 1750 लोगों की मौत हो चुकी है । अहमदाबाद में यह आंकड़ा क्रमश: 19 हजार 839 तथा 1390 है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\