देश की खबरें | आपटा स्टेशन पर फिल्मों की शूटिंग से मध्य रेलवे को 22 लाख रूपये से अधिक की कमाई हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में रायगढ़ जिले का आपटा रेलवे स्टेशन फिल्मों की शूटिंग के लिए पसंदीदा बना हुआ है और मध्य रेलवे को इस मद में इस स्टेशन से 2019-20 में 22 लाख रूपये से अधिक की कमाई हुई। रेलवे के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुम्बई, 30 जुलाई महाराष्ट्र में रायगढ़ जिले का आपटा रेलवे स्टेशन फिल्मों की शूटिंग के लिए पसंदीदा बना हुआ है और मध्य रेलवे को इस मद में इस स्टेशन से 2019-20 में 22 लाख रूपये से अधिक की कमाई हुई। रेलवे के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

यह रेलवे स्टेशन फिल्मकारों के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के बाद दूसरा सबसे पसंदीदा स्थान है। यह मुम्बई से करीब 70 किलोमीटर दूर है।

यह भी पढ़े | कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी रूटीन मेडिकल चेकअप के लिए दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती.

अधिकारी ने बताया कि 2019-20 में आपटा रेलवे स्टेशन पर ‘रात अकेली है‘, ‘मुम्बई सागा’ और ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ समेत कम से कम चार फिल्मों की शूटिंग हुई और उससे मध्य रेलवे को 22.61 लाख रूपये की कमाई हुई।

‘दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे’, ‘कुछ कुछ होता है’, ‘रंग दे बसंती’, ‘बागी’, ‘खाकी’ जैसी हिट फिल्मों की आपटा स्टेशन पर शूटिंग हो चुकी है।

यह भी पढ़े | सोनिया गांधी दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में रूटीन चेकअप के लिए भर्ती: 30 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी शेतार ने कहा, ‘‘ पनवेल-रोहा मार्ग पर स्थित आपटा रेलवे स्टेशन के एक तरफ पहाड़ है जबकि दूसरी तरफ नदी है। यहां सड़क मार्ग से पहुंचना आसान है।’’

उन्होंने कहा कि उपकरणों और वैनिटी वैन के लिए यहां पर्याप्त जगह है।

रेलवे के अनुसार, आपटा में केवल कुछ ट्रेनें ही रूकती है जिससे फिल्म की शूटिंग के लिए बुक की गयी ट्रेन की आवाजाही में सहूलियत होती है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘आपटा स्टेशन मुम्बई फिल्म सिटी से महज दो घंटे का रास्ता है ऐसे में यह वेब सीरीज, डॉक्यूमेंट्री और टीवी सीरियलों की शूटिंग के लिए सबसे पसंदीदा जगह है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\