एजेंसी न्यूज

क्या बंगाल बीजेपी में All Is Not Well? मतभेद सुलझाने के लिए आगे आए केंद्रीय नेता

भाजपा के बंगाल के प्रभारी केंद्रीय नेताओं ने दखल देकर पार्टी के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सौमित्र खान और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष के बीच विवाद सुलझाया। घोष ने युवा शाखा की सभी जिला समितियों को पिछले सप्ताह भंग कर दिया था.

क्या बंगाल बीजेपी में All Is Not Well? मतभेद सुलझाने के लिए आगे आए केंद्रीय नेता
पश्चिम बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप घोष (Photo Credits: Twitter)

कोलकाता, 27 अक्टूबर: भाजपा (BJP) के बंगाल के प्रभारी केंद्रीय नेताओं ने दखल देकर पार्टी के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सौमित्र खान और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष (Dilip Ghosh) के बीच विवाद सुलझाया. घोष ने युवा शाखा की सभी जिला समितियों को पिछले सप्ताह भंग कर दिया था. भाजपा सूत्रों के अनुसार पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने घोष एवं खान से बातचीत की और उन्हें अपने मतभेद सुलझाने की सलाह दी.

प्रदेश भाजपा के एक नेता ने कहा, ‘‘ प्रदेश के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने दखल दिया और दोनों से स्थिति सुलझाने को कहा. ’’ जब इस बारे में जानने के लिए विजयवर्गीय से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि उन्होंने खान और घोष से मिल-बैठकर मतभेद दूर करने को कहा है.

यह भी पढ़े:  बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष की सेहत में सुधार.

खान मंगलवार को प्रदेश भाजपा महासचिव सयंतन बसु के साथ घोष से उनके निवास पर मिले और विजयादशमी की बधाई दी.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 28, 2020 10:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).