देश की खबरें | केंद्र सरकार आईपीसी, सीआरपीसी में संशोधन की योजना बना रही है :केंद्रीय मंत्री
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हैदराबाद, चार अक्टूबर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने यहां रविवार को कहा कि केंद्र सरकार भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और आपराधिक प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) में संशोधन लाने की योजना बना रही है।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक रेड्डी ने कहा, ‘‘हम इस पर (आईपीसी और सीआरपीसी में संशोधन पर) सुझाव भी मांग रहे हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना के अरुणाचल प्रदेश में आज 126 नए मामले पाए गए, 190 हुए डिस्चार्ज: 4 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘यह (प्रस्तावित) विश्वविद्यालय (गुजरात में) देश के पुलिस तंत्र के कामकाज में अहम बदलाव लाएगा। ’’

राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय के बारे में उन्होंने कहा , ‘‘यह देश में छात्रों को कानून, अपराधशास्त्र और अन्य संबद्ध विषयों में ज्ञान से खुद को समृद्ध करने में सक्षम बनाएगा। ’’

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए NDA में 50-50 फॉर्मूले पर मंथन, 119 सीटों पर BJP लड़ सकती है चुनाव.

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय और राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय की स्थापना के लिये पिछले महीने लोकसभा एवं राज्यसभा में दो विधेयक पारित किये गये।

रेड्डी ने कहा कि केंद्र की सुरक्षित शहर परियोजना (खासतौर पर निगरानी, महिला सुरक्षा और त्वरित आपराधिक जांच) के तहत चयनित शहरों में हैदराबाद भी शामिल है।

उन्होंने कहा , ‘‘हम अपराध बढ़ने के मद्देनजर स्मार्ट पुलिस नीति के लिये सभी उपाय कर रहे हैं। केंद्र सरकार इस पर (अपराध पर) रोक लगाने के लिये एक बेहतर पुलिस प्रणाली लाने पर काम कर रही है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)