देश की खबरें | केन्द्र सरकार ने चुनौतीपूर्ण समय में किसानों के साथ विश्वासघात किया: पायलट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने नये कृषि कानूनों को लेकर केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ने चुनौतीपूर्ण समय में किसानों के साथ विश्वासघात किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर, 28 सितम्बर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने नये कृषि कानूनों को लेकर केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ने चुनौतीपूर्ण समय में किसानों के साथ विश्वासघात किया है।

पायलट ने सोमवार को यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, 'इस विधेयक का विरोध पूरे देश में हो रहा है। खुद राजग के घटक दल इसका विरोध कर रहे हैं। कांग्रेस ने आज पूरे देश में किसानों साथ खड़े होकर लड़ने का निर्णय किया अब इसको हम आगे भी लेकर जायेंगे लेकिन मैं मानता हूं कि केन्द्र सरकार ने एक चुनौतीपूर्ण समय में किसानों के साथ विश्वासघात किया है।'

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: JAP प्रमुख पप्पू यादव का सीएम पर बड़ा हमला, कहा-अगर अगर नीतीश की हैसियत होती तो अकेले चुनाव लड़ कर दिखाते.

उन्होंने कहा, 'केन्द्र सरकार का सबसे पुराना घटक दल, अकाली दल इसका विरोध कर रहा है और जब अकाली दल के एक सांसद व कैबिनेट मंत्री को आप नहीं समझा पाये तो आप किसानों को क्या समझायेंगे।'

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विधेयकों को जानबूझ कर ऐसे समय में लाया गया है जब अर्थव्यवस्था चौपट हो रही है। कृषकों और किसानों को इससे बहुत हानि हो रही है और यह जानते हुए इसे जानबूझ कर पारित किया गया।'

यह भी पढ़े | Farm Bills 2020: राजपथ पर ट्रैक्टर जलाना खतरनाक साजिश, बीजेपी ने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ की शिकायत.

उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी यह मानती है कृषि क्षेत्र में निवेश हो,किसानों को उनकी उपज के बेहतर दाम मिले लेकिन आप एपीएमसी और मंडी को समाप्त कर एक नई व्यवस्था चालू करेंगे जिसमें कुछ उद्योगपति एकाधिकार कर लेंगे .... इसका विरोध पूरे देश में हो रहा है और मैं समझता हूं कि कांग्रेस पार्टी अंतिम दम तक इस कानून का विरोध करेगी और किसानों के न्याय के लिये हम कोई कसर छोड़ने वाले नहीं हैं।

उदयपुर संभाग में हिंसक प्रदर्शन को लेकर पायलट ने कहा, 'हिंसक घटनाएं थमना राहत की बात है और सरकार ने भी निर्णय किया है वह विशेष अनुमति याचिका के साथ उच्चतम न्यायालय में जाएगी। हिंसा किसी भी मुद्दे का समाधान नहीं हो सकता।'

उन्होंने कहा, 'क्षेत्र के नौजवानों से मेरा आग्रह है कि जो भी इनकी आपत्तियां हैं चाहे भर्तियों को लेकर है या किसी ओर को लेकर है, उन सब का समाधान कानून के दायरे में रहते हुए निकल सकता है। सरकार हर संभव कोशिश कर रही है कि किसी न किसी प्रकार से समस्या का समाधान ढूंढा जा सके। कहीं—कहीं अपना हित साधने के लिये असमंजस फैलाने की कोशिश की गई और इसी का परिणाम है कि हिंसा हुई और यह बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है कि सड़कों को जाम किया गया और संपत्तियों को नष्ट किया गया।'

राजस्थान के मामलों को लेकर कांग्रेस आलाकमान द्वारा गठित कमेटी के बारे में पायलट ने कहा, 'कमेटी की कुछ बैठक हो चुकी है ।' उन्होंने कहा,' मैं लगातार कमेटी के संपर्क में हूं, कमेटी के सदस्यों से मेरी बात हुई थी और मुझे विश्वास है कि जो—जो बिन्दु हमने रखे हैं उन पर समय रहते उचित और संतोषजनक कार्रवाई होगी।'

मध्यप्रदेश में उप चुनावों में प्रचार के लिए जाने के बारे में पायलट ने कहा कि पार्टी मुझे जहां भी बोलेगी मैं वहां प्रचार के लिए जाउंगा। संगठन और सरकार में नियुक्तियों को लेकर उन्होंने कहा नयी नियुक्तियां होनी है और समय रहते हो जायेंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू