जरुरी जानकारी | सेंट्रल कोलफील्ड्स की 2020-21 में 80 मेगावाट क्षमता के सौर बिजली संयंत्र लगाने की योजना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की कोल इंडिया लि. की अनुषंगी सेंट्रल कोलफील्ड्स लि. ने चालू वित्त वर्ष में 80 मेगावाट पीक (एमडब्ल्यूपी) क्षमता का सौर बिजली संयंत्र लगाने की योजना बनायी है।

नयी दिल्ली, 17 सितंबर सार्वजनिक क्षेत्र की कोल इंडिया लि. की अनुषंगी सेंट्रल कोलफील्ड्स लि. ने चालू वित्त वर्ष में 80 मेगावाट पीक (एमडब्ल्यूपी) क्षमता का सौर बिजली संयंत्र लगाने की योजना बनायी है।

सेंट्रल कोलफीडल्ड्स लि. (सीसीएल) ने कहा कि उसकी छतों पर सौर संयंत्र लगाने की भी योजना है। इस हरित ऊर्जा पहल से दिन के समय बिजली की मांग कम होगी।

यह भी पढ़े | ITR Filing Deadline: केवल 13 दिन बाकी, जुर्माने से बचने के लिए 30 सितंबर से पहले ऐसे पूरा करें आयकर रिटर्न का काम.

कंपनी ने अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा, ‘‘छतों पर सौर परियोजनाएं लगाने के अलावा सीसीएल पिपरवार में 20 एमडब्ल्यूपी सौर बिजली संयंत्र लगाने के लिये ठेका देने की प्रक्रिया में है। इस परियाजना के चालू वित्त वर्ष 2020-21 में पूरा हो जाने की उम्मीद है।’’

रिपोर्ट के अनुसार इसके अलावा सीसीएल 80 एमडब्ल्यूपी क्षमता की सौर बिजली संयंत्र लगाने पर विचार कर रही है। ये संयंत्र चालू वित्त वर्ष में सीसीएल के विभिन्न कमांड क्षेत्रों में लगाये जाएंगे।

यह भी पढ़े | RBI’s New Rules for Debit and Credit Cards: RBI ने बदले डेबिट और क्रेडिट कार्ड से जुड़े ये नियम, 30 सितंबर से होंगे लागू.

भेल ने सीसीएल के मुख्यालय दरभंगा हाउस में 400 किलोवाट क्षमता के सौर संयंत्र लगाया है।

अब तक कंपनी ने स्थापित सौर बिजली संयंत्रों से 7.2 लाख यूनिट बिजली पैदा की है।

कंपनी के अनुसार एक किलोवाट सौर ऊर्जा उत्पादन से 0.932 किलो कार्बडन डाई आक्साइड के उत्सर्जन में कमी आती है।

कोल इंडिया और एनएलसी इंडिया लि. ने हाल ही में अपनी अनुषंगी इकाइयों में 3,000 मेगावाट सौर बिजली उत्पादन को लेकर समझौता किया है।

ये संयंत्र चिन्हित बंजर जमीन और खाली पड़ी जमीन पर लगाये जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\