देश की खबरें | केंद्र का ग्रामीण विकास कोष रोकने का कदम दुर्भाग्यपूर्णः अमरिंदर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र सरकार द्वारा राज्य का ग्रामीण विकास कोष (आरडीएफ) रोकना दुर्भाग्यपूर्ण कदम है, जिससे गांवों का विकास प्रभावित होगा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 29 अक्टूबर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र सरकार द्वारा राज्य का ग्रामीण विकास कोष (आरडीएफ) रोकना दुर्भाग्यपूर्ण कदम है, जिससे गांवों का विकास प्रभावित होगा।

यहां जारी एक बयान में सिंह ने केंद्र सरकार से अपने फैसले की समीक्षा करने का अनुरोध किया।

यह भी पढ़े | केरल: कोविड-19 की स्थिति के आधार पर आने वाले दिनों में भक्तों को दर्शन के लिए 24 घंटों के भीतर कोरोना निगेटिव सर्टिफिकेट देना होगा: त्रावणकोर देवास्वोम बोर्ड: 29 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

केंद्र सरकार ने आरडीएफ जारी करने पर रोक दी है और पिछले कोष के इस्तेमाल की “जांच“ शुरू की है।

पंजाब गेहूं और धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य का तीन फीसदी आरडीएफ के तौर पर खरीदार से शुल्क लेता है।

यह भी पढ़े | Entrepreneurship Mindset Curriculum के तहत दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और सामाजिक उद्यमी अंशु गुप्ता ने बच्चों से की बातचीत.

केंद्र के कदम के समय पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कोष के उपयोग की जांच के दौरान राज्य के बकाया आरडीएफ को जारी नहीं करने का कोई उदाहरण नहीं है।

सिंह ने कहा कि उन्होंने मुद्दे के समाधान के लिए राज्य के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल से दिल्ली जाकर केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्री से मिलने को कहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य पहले से ही आर्थिक संकट का सामना कर रहा है तथा इससे और मुश्किल होगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार केंद्र सरकार द्वारा कोष के इस्तेमाल के संबंध में मांगा गया सभी ब्यौरा जमा कराएगी, जैसा उसने पहले किया था।

सिंह ने कहा कि विवादों और कृषि कानूनों पर संकट के बीच मौजूदा समय में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की आरडीएफ राशि पंजाब को जारी नहीं करने के केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसले के समय पर अलग-अलग हल्कों में संदेह किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\