देश की खबरें | केंद्र के श्रम सुधार विधेयक काले कानून हैं : थोराट
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, आठ अक्टूबर महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट ने बृहस्पतिवार को संसद द्वारा पारित तीन श्रम सुधार विधेयकों को ‘ काला कानून’ करार दिया, जो कामगार वर्ग के हितों के खिलाफ है।

श्रमिक संघों के प्रतिनिधियों से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार कामगारों के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।

यह भी पढ़े | विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ए श्रीवास्तव ने कहा- कुलभूषण जाधव मामले से संबंधित मुख्य मुद्दों पर पाकिस्तान जवाब देने में रहा है विफल: 8 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उल्लेखनीय है कि संसद ने पिछले महीने तीन अहम श्रम सुधार विधेयकों को मंजूरी दी थी, जो कंपनियों के कारोबार समेटने की बाधा को दूर करता है और 300 कर्मचारियों तक वाली कंपनियों को बिना सरकार की अनुमति के श्रमिकों को निकालने की अनुमति देता है।

'उपजीविकाजन्य सुरक्षा, स्वास्थ्य तथा कार्यदशा संहिता 2020, 'औद्योगिक संबंध संहिता 2020 और 'सामाजिक सुरक्षा संहिता 2020 को संसद ने मंजूरी दी है।

यह भी पढ़े | Fake BARC TRP Ratings Case: अर्नब गोस्वामी में कहा- मुंबई पुलिस कमिश्नर के खिलाफ आपराधिक मानहानि का केस दायर करेगा रिपब्लिक टीवी.

थोराट ने कहा, ‘‘ नये कानून मजदूर विरोधी हैं। ये काले कानून हैं, जो अन्यायपूर्ण हैं।’’

उन्होंने कहा कि श्रमिक वर्ग के लिए मुंबई का विशेष स्थान है और श्रम क्षेत्र में यह महत्व उसने मेहनत से कमाया है।

थोराट ने कहा कि मजदूर संघों से हुई बातचीत का ब्योरा मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से चर्चा के बाद मंत्रिमंडल के समक्ष रखा जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)