जरुरी जानकारी | केंद्र बंगाल में खाद्य प्रसंस्करण ढांचागत सुविधा विकसित करने को लेकर गंभीर: मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्यमंत्री रामेश्वर तेली ने मंगलवार को कहा कि केंद्र पश्चिम बंगाल में छोटे फूड पार्क और शीत गृह श्रृंखला की व्यवस्था समेत खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में और ढांचागत सुविधा विकसित करने को लेकर गंभीर है।

कोलकाता, 15 सितंबर केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्यमंत्री रामेश्वर तेली ने मंगलवार को कहा कि केंद्र पश्चिम बंगाल में छोटे फूड पार्क और शीत गृह श्रृंखला की व्यवस्था समेत खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में और ढांचागत सुविधा विकसित करने को लेकर गंभीर है।

भारत चैंबर ऑफ कामर्स के डिजिटल माध्यम से आयोजित सम्मेलन में उन्होंने कहा कि ये सब मौजूदा खाद्य परीक्षण सुविधा और मेगा फूड पार्क के अलावा होंगे।

यह भी पढ़े | Banking Regulation (Amendment) Bill 2020: अब कोऑपरेटिव बैंकों पर भी होगी RBI की कड़ी नजर, नहीं डूबेगा आपका पैसा.

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘केंद्र मौजूदा 10 खाद्य परीक्षण केंद्रों और एक वृहत फूड पार्क के अलावा राज्य में छोटे फूड पार्क और शीत गृह श्रृंखला की सुविधा समेत इस प्रकार की अन्य सुविधाएं विकसित करने के बारे में विचार कर रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘मंत्रालय इस संदर्भ में विचार के लिये राज्य के विभिन्न पक्षों से संपर्क करेगा और उसके अनुसार योजनाएं तैयार करेगा।’’

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: इन सरकारी कर्मचारियों को मिली बड़ी सौगात, सैलरी में होगी 44% तक की बढ़ोतरी.

तेली ने इस मौके पर आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत शुरू की गयी पीएम फॉरमलाइजेशन ऑफ माइक्रो फूड प्रोसेसिंग एंटरप्राइजेज (पीएम एफएमई) योजना के लाभ का जिक्र किया है।

उन्होंने कहा कि योजना से 35,000 करोड़ रुपये का निवेश होगा और नौ लाख कुशल और अर्द्ध कुशल कामगारों के लिये रोजगार सृजित होंगे। इसके अलावा सूचना, प्रशिक्षण, बेहतर पहुंच और संगठित क्षेत्र में आने से आठ लाख इकाइयों को लाभ होगा।

इस मौके पर पश्चिम बंगाल के खाद्य प्रसंस्करण सचिव सौरभ गुप्ता ने कहा कि हुगली जिले के चिनसुरा में नया गामा विकिरण केंद्र के लिये इस्राइल के साथ बातचीत की जा रही है। इससे जिले से निर्यात को गति मिलेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\