जरुरी जानकारी | केन्द्र ने राज्य खाद्य आयोगों को कमजोर वर्गो पर विशेष ध्यान देने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्र ने शुक्रवार को राज्य के खाद्य आयोगों (एसएफसी) से कहा कि वे खाद्य कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करते हुए समाज के कमजोर वर्ग पर विशेष ध्यान दें।

नयी दिल्ली, चार दिसंबर केंद्र ने शुक्रवार को राज्य के खाद्य आयोगों (एसएफसी) से कहा कि वे खाद्य कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करते हुए समाज के कमजोर वर्ग पर विशेष ध्यान दें।

एक सरकारी बयान के अनुसार एसएफसी के अनुभव को साझा करने और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत अनिवार्य जिम्मेदारियों के निर्वहन करने में उनके समक्ष आ रही समस्याओं पर ध्यान देने के लिए खाद्य सचिव सुधांशु पांडे की अध्यक्षता में स्वतंत्र एसएफसी के साथ एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी।

यह भी पढ़े | Mika Singh ने कंगना रनौत की देश भक्ति पर उठाया सवाल, कहा-आप एक्टिंग करो ना यार.

खाद्य सचिव ने कहा कि खाद्य कानून के लागू होने के साथ लाभार्थियों को कानूनी अधिकार के रूप में खाद्यान्न प्रदान करने के लिए, कल्याण आधारित दृष्टिकोण में एक बदलाव किया गया है।

हालांकि, खाद्य कानून के लागू होने के बाद से बहुत प्रगति हुई है, बहुत सारे काम को अभी अपने दायरे में लिया जाना बाकी है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: यहां लाखों कर्मचारियों को मिला नए साल का तोहफा, 1 जनवरी 2021 से मिलेगा फायदा.

खाद्य कानून के तहत, केंद्र सरकार 80 करोड़ से अधिक की आबादी के लिए प्रति व्यक्ति प्रति माह पांच किलोग्राम खाद्यान्न 2-3 रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर प्रदान करती है।

सचिव ने इस बात पर जोर दिया कि एसएफसी को विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी), बगैर आश्रय वाले व्यक्तियों, स्वच्छता कर्मियों जैसे विशिष्ट व्यक्तियों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड के एसएफसी द्वारा अपने कामकाज पर प्रस्तुतियां दी गईं।

बयान में कहा गया है कि राज्य सरकारों से एसएफसी को मजबूत करने की अपील की जाती है ताकि वे राज्यों के लोगों की सेवा कर सकें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 4th T20I Match Preview: ऑकलैंड के ईडन पार्क में आज खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

India vs New Zealand, 4th T20I Eden Park Pitch Report: ईडन पार्क में आज भारतीय बल्लेबाजों की आएगी आंधी या न्यूजीलैंड के गेंदबाज चखेंगे जीत का स्वाद? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिट रिपोर्ट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 में न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ कर 4-0 की बढ़त बनाएगी टीम इंडिया या कीवी टीम खोलेगी जीत का खाता? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

India vs New Zealand, 4th T20I Auckland Weather Update: ऑकलैंड में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम और पिच का हाल