देश की खबरें | मेघालय में आयुष निदेशालय की स्थापना का प्रस्ताव केंद्र ने मंजूर किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मेघालय में आयुष निदेशालय स्थापित करने का राज्य सरकार का प्रस्ताव केंद्र सरकार ने मंजूर कर लिया है।
शिलांग, 31 जुलाई मेघालय में आयुष निदेशालय स्थापित करने का राज्य सरकार का प्रस्ताव केंद्र सरकार ने मंजूर कर लिया है।
मेघालय के स्वास्थ्य मंत्री ए.एल. हेक ने बताया कि केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाईक द्वारा बृहस्पतिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बुलाई बैठक में वह शामिल हुए थे। उसमें फैसला हुआ कि पूर्वोत्तर राज्य में निदेशालय की स्थापना की जाएगी।
हेक ने बताया, ‘‘मेघालय में आयुष निदेशालय (आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्धा और होम्योपैथी) स्थापित करने के प्रस्ताव को भारत सरकार ने मंजूरी दे दी है।’’
उन्होंने बताया कि आयुष निदेशालय के निर्माण के लिए भूमि आवंटन का अनुरोध राजस्व विभाग और शहरी मामलों के विभाग को भेज दिया गया है।
यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश: पति को कंधे पर बैठाकर महिला को गांव में पीटते हुए घुमवाया, पति सहित पांच आरोपी गिरफ्तार.
उन्होंने बताया कि मेघालय में 2019-20 के लिए 13 आयुष ‘हेल्थ एवं वेलनेस’ केंद्रों की स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी देने के लिए आयुष मंत्रालय ने सैद्धांतिक रूप से सहमति दे दी है।
हेक ने बताया, ‘‘राज्य सरकार ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए 22 और ‘हेल्थ एवं वेलनेस’ केंद्रों का प्रस्ताव भेजा है।’’
केंद्रीय मंत्रालय ने इस साल की शुरुआत में देशभर में 12,500 आयुष ‘हेल्थ एवं वेलनेस’ केंद्रों की स्थापना का निर्णय लिया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)