एजेंसी न्यूज

मध्य प्रदेश: पति को कंधे पर बैठाकर महिला को गांव में पीटते हुए घुमवाया, पति सहित पांच आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के आदिवासी बहुल झाबुआ जिले में कथित प्रेम संबंध की शंका पर एक आदिवासी महिला के ससुराल वालों ने उसे अमानवीय सजा देते हुए उसके कंधे पर पति को बिठाकर मारपीट करते हुए पूरे गांव में घुमवाया. उन्होंने कहा कि इन सभी आरोपियों के खिलाफ भादंवि की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

मध्य प्रदेश: पति को कंधे पर बैठाकर महिला को गांव में पीटते हुए घुमवाया, पति सहित पांच आरोपी गिरफ्तार
गिरफ्तार/ प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Facebook)

झाबुआ (मध्यप्रदेश), 31 जुलाई: मध्यप्रदेश के आदिवासी बहुल झाबुआ जिले में कथित प्रेम संबंध की शंका पर एक आदिवासी महिला के ससुराल वालों ने उसे अमानवीय सजा देते हुए उसके कंधे पर पति को बिठाकर मारपीट करते हुए पूरे गांव में घुमवाया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पीड़ित महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुरूवार रात उसके पति सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अरोपी अभी फरार है.

झाबुआ जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर झाबुआ कोतवाली अंतर्गत ग्राम छापरी रणवासा में मंगलवार को यह घटना हुई. बुधवार की रात इसका वीडियो वायरल हुआ था. इस वीडियो में महिला के कंधे पर उसके पति को बिठाकर कुछ लोग उसे मारते हुए गांव में घुमवाते देखे जा सकते हैं. महिला के पीछे भीड़ भी है. झाबुआ जिले के पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने शुक्रवार को बताया, "सामाजिक कुरीतियों की वजह से यह घटना घटी है. घटना में सात आरोपी बनाए गए हैं. इनमें सभी पीड़ित महिला के रिश्तेदार हैं."

यह भी पढ़ें: कोलकाता की दुकानों से 1400 लीटर नकली सैनिटाइजर बरामद, इस मामले में 2 लोग गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि इन सभी आरोपियों के खिलाफ भादंवि की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. गुप्ता ने बताया कि गुरूवार दर रात महिला के पति बदिया सिंगाड के साथ दितू सिंगाड, झितरा सिंगाड, शंकर भाभर एवं भूरू सिंगाड को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि महिला के जेठ कालिया और जेठानी धनी बाई अभी फरार हैं.

पुलिस उनकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है. गुप्ता ने बताया कि पीड़ित युवती का विवाह तीन वर्ष पूर्व छापरी रणवासा के बदिया नाम के युवक से हुआ था. गुप्ता ने बताया कि पीड़ित महिला द्वारा बुधवार की रात झाबुआ कोतवाली पर मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2020 02:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).