देश की खबरें | चीन के साथ सीमा गतिरोध पर केंद्र सख्त रुख अपनाए: अमरिंदर
जियो

चंडीगढ़, पांच जून पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को केंद्र सरकार से अपील की है कि चीन यदि जारी सीमा गतिरोध को हल करने के लिए कूटनीतिक प्रयासों का जवाब नहीं दे रहा है, तो उसके खिलाफ कड़ा रुख अपनाए।

सिंह ने यहां कहा, ‘‘समस्या को बातचीत और कूटनीति के माध्यम से हल करने की जरूरत है, लेकिन हम सीमा पर चीन के आक्रामक कदमों से उत्पन्न खतरे से मुंह नहीं मोड़ सकते।’’

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर में कोरोना के 182 नए मरीज पाए गए: 5 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सिंह ने कहा कि संप्रभु राष्ट्र के तौर पर दोनों देशों को समस्या का एक कूटनीतिक हल निकालना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत युद्ध नहीं चाहता है लेकिन हम चीन की बदमाशी को बर्दाश्त नहीं करेंगे।’’

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: एक साथ 25 स्कूलों में पढ़ाकर टीचर ने कमाए 1 करोड़ रुपये.

उन्होंने कहा, ‘‘हम शांति चाहते हैं, लेकिन वह हम पर धौंस नहीं जमा सकता।’’

एक अन्य सवाल के जवाब में सिंह ने चिकित्सा विशेषज्ञों से क्लीन चिट प्राप्त किए बिना कोरोना वायरस महामारी के बीच स्कूलों को खोलने से इनकार कर दिया।

उन्होंने जोर देकर कहा कि बच्चों का स्वास्थ्य और सुरक्षा सर्वोपरि है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)