नयी दिल्ली, नौ सितंबर सीबीआई ने दिल्ली, अंडमान निकोबार द्वीप समूह पुलिस सेवा (दानिप्स) में चयन के लिए कथित रूप से जाली दस्तावेज जमा करने पर दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त डीसीपी संजय कुमार सहरावत के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
यह भी पढ़े | Rafale Induction Ceremony: दुश्मनों की अब खैर नहीं, भारतीय वायुसेना में आज शामिल होगा राफेल लड़ाकू विमान.
उन्होंने बताया कि एजेंसी की टीमों ने मामला दर्ज करने के बाद बुधवार को डीसीपी पूर्व कार्यालय में सहरावत के कक्ष और पीतमपुरा में उनके आवासीय परिसर की तलाशी ली।
सीबीआई ने सहरावत के खिलाफ उस शिकायत पर कार्रवाई की कि उन्होंने दानिप्स में चयन के लिए समान नाम वाले एक अन्य व्यक्ति के दस्तावेजों का इस्तेमाल किया है।
यह भी पढ़े | Monsoon Session of Parliament: ये हैं 11 अध्यादेश, जिन्हें बिल के रूप में मानसून सत्र में लाएगी मोदी सरकार.
वह 2011 बैच के अधिकारी हैं और अभी पूर्वी दिल्ली में अतिरिक्त डीसीपी-2 पद पर तैनात हैं।
इस बीच, संपर्क करने पर सहरावत ने कहा कि उनकी पूर्व पत्नी के पिता की शिकायत के आधार पर दिल्ली पुलिस के सतर्कता विभाग ने जांच की थी।
सहरावत ने दावा किया कि उनके और उनकी पूर्व पत्नी के बीच विवाद था।
उन्होंने कहा, '' इस बीच, अदालत ने दो आदेश पारित किए थे, जिनमें निर्देश दिया गया था कि वह कोई जांच नहीं करे और सभी जांच संबंधी रिपोर्ट को सील बंद लिफाफे में अदालत में जमा करें। तब दिल्ली पुलिस ने अदालत के निर्देशानुसार संबंधित दस्तावेज/रिपोर्ट सील बंद लिफाफे में जमा किए थे।''
सहरावत ने कहा कि इसी बीच, केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) ने गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस को निर्देश दिया था कि वे अदालती मामले में कोई निष्कर्ष आने से पहले जांच नहीं करें और यदि आगे कोई कार्रवाई की जाए तो सीवीसी को सूचित करें।
सहरावत ने दावा किया कि एजेंसी ने प्राथमिकी दर्ज करने से पहले कोई प्रारंभिक जांच भी नहीं की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY