देश की खबरें | शिवकुमार के यहां सीबीआई छापों का उपचुनावों से संबंध नहीं: कर्नाटक उप मुख्यमंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री सी एन अश्वत्थ नारायण ने सोमवार को स्पष्ट किया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार से जुड़ी संपत्तियों पर सीबीआई की छापेमारी राजनीति से प्रेरित नहीं थी और उसका तीन नवंबर को राज्य की दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनावों से कुछ लेना-देना नहीं हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, पांच अक्टूबर कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री सी एन अश्वत्थ नारायण ने सोमवार को स्पष्ट किया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार से जुड़ी संपत्तियों पर सीबीआई की छापेमारी राजनीति से प्रेरित नहीं थी और उसका तीन नवंबर को राज्य की दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनावों से कुछ लेना-देना नहीं हैं।

नारायण के कार्यालय ने एक बयान में उनको उद्धृत करते हुए कहा, “आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय ने पूर्व में भी शिवकुमार के परिसरों पर छापेमारी की थी और सीबीआई की छापेमारी हो सकता है उसी से जुड़ी हो, इसलिये इसे राजनीतिक रंग नहीं देते हैं।”

यह भी पढ़े | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश, शिक्षकों के 14 हजार 580 पदों पर जल्द होगी नियुक्ति.

उन्होंने कहा कि व्यवस्था समाज में किसी भी व्यक्ति से बड़ी है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा, “सच को बाहर आने दीजिए।”

यह भी पढ़े | छत्तीसगढ़ में कोरोना काल में भी नहीं रुका शिक्षा का प्रवाह, CM भूपेश बघेल के ‘पढ़ई तुंहर दुआर’ पहल ने संवारा लाखों बच्चों का भविष्य.

उन्होंने कहा कि शिवकुमार ने खुद पूर्व में कहा था कि वह जांच में सहयोग करेंगे और उनके पास अपनी ईमानदारी साबित करने का यह एक अवसर है।

नारायण ने कहा, “ऐसे मुद्दे पर राजनीति करना सही नहीं है। कुछ लोग इसे राजनीति से प्रेरित बताकर फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं। छापों और उपचुनावों में कोई संबंध नहीं है।”

आय से अधिक संपत्ति के मामले में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डी के शिवकुमार से जुड़े 14 ठिकानों पर सीबीआई के छापे चल रहे हैं।

कांग्रेस नेताओं ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों पर निशाना साधते हुए सीबीआई छापों के समय पर सवाल उठाए हैं। राज्य में तीन नवंबर को सीरा और आर आर नगर विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव होने हैं।

सीबीआई छापों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता शिवकुमार के आवास और अन्य जगहों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और एजेंसी को “भाजपा की एजेंट” करार दे रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\