देश की खबरें | तकनीकी सहायता घोटाले की जांच के तहत छह कंपनियों के खिलाफ सीबीआई की छापेमारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने उन छह कंपनियों के खिलाफ की गई छापेमारी के दौरान 190 करोड़ रुपये की परिसंपत्ति जब्त की जिनके खिलाफ माइक्रोसॉफ्ट उपभोक्ताओं को निशाना बनाते हुए किये गए एक तकनीकी सहायता घोटाले के लिए मामला दर्ज किया गया है। अमेरिका के न्याय विभाग ने इस जांच की प्रशंसा की है। यह जानकारी अधिकारियों ने शुक्रवार को दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने उन छह कंपनियों के खिलाफ की गई छापेमारी के दौरान 190 करोड़ रुपये की परिसंपत्ति जब्त की जिनके खिलाफ माइक्रोसॉफ्ट उपभोक्ताओं को निशाना बनाते हुए किये गए एक तकनीकी सहायता घोटाले के लिए मामला दर्ज किया गया है। अमेरिका के न्याय विभाग ने इस जांच की प्रशंसा की है। यह जानकारी अधिकारियों ने शुक्रवार को दी।

सीबीआई को शुक्रवार को एक बयान में कहा कि सीबीआई ने गत 17 सितंबर को अपनी छापेमारी के दौरान भारी वित्तीय परिसम्पत्ति के अलावा काफी डिजिटल सबूत भी मिले जिससे दिल्ली-एनसीआर स्थित छह कंपनियों के नापाक गतिविधियों में लिप्त होने के संकेत मिलते हैं। इस छापेमारी के दौरान 55 लाख रुपये का सोना और 25 लाख रुपये से अधिक की नकदी मिली।

यह भी पढ़े | सीएम योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर में 300 बेडेड आर्ट मेडिकल कॉलेज का किया शिलान्यास, बोले- प्रदेश में पिछले 3 सालों में चिकित्सा क्षेत्र में बहुत कार्य हुए: 16 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि सीबीआई उन धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ अमेरिकी एजेंसियों और अन्य मित्र देशों के अधिकारियों के साथ सहयोग कर रही है जिन्होंने सिस्टम में मैलवेयर होने का पॉप-अप संदेश कथित तौर पर भेजकर कंप्यूटरों को रिमोट कंट्रोल पर लिया।

अधिकारियों ने बताया कि जब उपयोगकर्ता पॉप-अप पर दिए गए नंबर को डायल करते थे तो कॉल केंद्र के अधिकारियों को जुड़ जाती थी जो गैर-मौजूद मैलवेयर को हटाने के लिए भारी रकम की मांग करते और वे उपयोगकर्ताओं के कंप्यूटरों में अनावश्यक हानिकारक सॉफ्टवेयर्स भी लगा देते थे।

यह भी पढ़े | Dalit Girl Raped, Murdered In Barabanki: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में दलित लड़की की रेप के बाद हत्या, पुलिस जांच में जुटी.

केंद्रीय एजेंसी ने आरोपी कंपनियों- नयी दिल्ली स्थित सॉफ्टविल इन्फोटेक प्राइवेट लिमिटेड और सबुरी टीएलसी वर्ल्डवाइड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, जयपुर स्थित इनोवाना थिंक लैब्स लिमिटेड और सिस्टविक सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड, नोएडा स्थित बेनोवेलिएंट टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड और नोएडा एवं गुरुग्राम स्थित सबुरी ग्लोबल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के परिसरों में छापेमारी की।

सीबीआई के प्रवक्ता आर के गौड़ ने कहा कि इस मामले में जारी जांच के तहत छापेमारी जयपुर, दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और मैनपुरी (उत्तर प्रदेश) सहित विभिन्न स्थानों पर निजी कंपनियों के परिसरों और आरोपी व्यक्तियों के आवासीय परिसरों में की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\