देश की खबरें | एसएचओ खुदकुशी मामले में सीबीआई ने राजस्थान में कांग्रेस विधायक कृष्णा पूनिया से पूछताछ की
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली/जयपुर, 20 जुलाई चुरु जिले के राजगढ़ थाने के थाना प्रभारी (एसएचओ) रहे विष्णुदत्त विश्नोई की कथित आत्महत्या के संबंध में सीबीआई ने सोमवार को राजस्थान की कांग्रेसी विधायक और पूर्व ओलंपिक खिलाड़ी कृष्णा पूनिया से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पूनिया से उनके जयपुर स्थित घर पर करीब तीन घंटे तक पूछताछ की गई।

यह भी पढ़े | कोरोना के महाराष्ट्र में 8240 नए मरीज पाए गए, 176 की मौत: 20 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारियों ने बताया कि 23 मई को विश्नोई का शव उनके आवास की छत से लटकता पाया गया था।

राजस्थान सरकार ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी थी।

यह भी पढ़े | चीन और पाकिस्तान के उड़ जाएंगे होश, जुलाई के अंत तक भारत पहुंचेगा विध्वंसक फाइटर प्लेन राफेल.

विश्नोई के पास से दो सुइसाइड नोट प्राप्त हुए थे, जिनमें से एक उनके माता-पिता को और दूसरा जिले के पुलिस अधीक्षक को संबोधित था।

पुलिस अधीक्षक को लिखे गए सुइसाइड नोट में विश्नोई ने कहा था कि वह खुद पर डाले जाने वाले दबाव को बर्दाश्त करने में समर्थ नहीं थे। विश्नोई ने यह भी कहा था कि उन्होंने राजस्थान पुलिस की सेवा का हरसंभव प्रयास किया।

उन्होंने कहा कि विश्नोई के भाई ने राजस्थान पुलिस को शिकायत देते हुए आरोप लगाया था कि वह दबाव में थे जिसकी वजह से उन्होंने यह कदम उठाया।

विश्नोई और उनके सामाजिक कार्यकर्ता मित्र के बीच वाट्सऐप पर हुई कथित बातचीत के स्क्रीनशॉट भी वायरल हुए थे, जिसमें पुलिस अधिकारी ने खुद को ''गंदी राजनीति'' में फंसाने की बात कही थी।

भाजपा और बसपा ने कांग्रेस विधायक कृष्णा पूनिया पर ईमानदार एवं कर्मठ अधिकारी पर दबाव डालने का आरोप लगा लगाया था। हालांकि, पूनिया ने इसे सिरे से खारिज किया है।

पूनिया को 2010 के राष्ट्रमंडल खेलों में चक्का फेंक में स्वर्णपदक मिला था और 2012 के लंदन ओलंपिक में वह इस प्रतियोगिता में छठे स्थान पर रही थीं।

पूनिया राजस्थान के सादुलपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)