देश की खबरें | सीबीआई ने सुशांत के दोस्त, घरेलू सहायकों से पूछताछ की, घर का निरीक्षण किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सीबीआई अधिकारियों ने रविवार को सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी और बावर्ची नीरज सिंह तथा घरेलू सहायक दीपेश सावंत से यहां डीआरडीओ अतिथि गृह में अभिनेता की मौत के सिलसिले में पूछताछ की। एक अधिकारी ने बताया कि जांच दल के अधिकारी बाद में इन लोगों के साथ बांद्रा में अभिनेता के फ्लैट पर भी गए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 23 अगस्त सीबीआई अधिकारियों ने रविवार को सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी और बावर्ची नीरज सिंह तथा घरेलू सहायक दीपेश सावंत से यहां डीआरडीओ अतिथि गृह में अभिनेता की मौत के सिलसिले में पूछताछ की। एक अधिकारी ने बताया कि जांच दल के अधिकारी बाद में इन लोगों के साथ बांद्रा में अभिनेता के फ्लैट पर भी गए।

अधिकारी ने कहा कि आज सुबह सांताक्रूज के कलीना इलाके में स्थित डीआरडीओ अतिथि गृह में पिठानी, नीरज और सावंत अलग-अलग पहुंचे। केंद्रीय जांच दल के अधिकारी यहीं ठहरे हुए हैं।

यह भी पढ़े | छत्तीसगढ़: सीएम भूपेश बघेल ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालने की अपील की: 23 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि 14 जून को जब राजपूत (34) अपने कमरे में फंदे से झूलते पाए गए थे तब वे घर में मौजूद थे। इन तीनों से सीबीआई अधिकारियों ने करीब पांच घंटे तक पूछताछ की और बाद में करीब पौने तीन बजे वह इन लोगों को अपने साथ लेकर उपनगरीय बांद्रा के मॉन्ट ब्लांक अपार्टमेंट स्थित दिवंगत अभिनेता के घर गए।

अधिकारी ने बताया कि सीबीआई जांच दल के साथ फोरेंसिक अधिकारियों ने भी राजपूत के घर का मुआयना किया।

यह भी पढ़े | India’s COVID-19 Recovery Rate: देश में तेजी से ठीक हो रहे हैं कोरोना मरीज, रिकवरी रेट 75 फीसदी के करीब.

उन्होंने कहा कि अभिनेता के घर पर मुंबई पुलिस के अधिकारी भी मौजूद थे।

शनिवार को भी सीबीआई का दल पिठानी, नीरज और सावंत के साथ राजपूत के मृत मिलने से पहले के घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने के लिये अभिनेता के बांद्रा स्थित घर पहुंचा था।

सीबीआई के एक अन्य दल ने शनिवार को सरकारी कूपर अस्पताल का भी दौरा किया था जहां राजपूत के शव का पोस्टमार्टम हुआ था।

सीबीआई का एक अन्य दल बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंचा था ताकि पूर्व में राजपूत की कथित खुदकुशी के मामले की जांच कर रहे मुंबई पुलिस के अफसरों से मुलाकात कर सके।

सीबीआई अधिकारियों ने शुक्रवार को पिठानी और नीरज के बयान दर्ज किये थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\