कोलकाता, एक दिसंबर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने करोड़ों रुपये के सारदा घोटाले के संबंध में सामने आई एक ऑडियो क्लिप के सिलसिले में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व नेता आसिफ खान से मंगलवार को पूछताछ की।
खान ने कहा कि जांच एजेंसी ने उनकी आवाज के नमूने की जांच के लिए उन्हें बुलाया था लेकिन कुछ तकनीकी कारणों से वह नहीं हो पाया।
यह भी पढ़े | Farmers Protest: किसान नेताओं और सरकार के बीच बैठक खत्म, नही निकला कोई हल; 3 दिसंबर को फिर होगी बातचीत.
उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “सीबीआई ने ऑडियो क्लिप से मेरी आवाज की जांच करने के लिए बुलाया था। लेकिन कुछ तकनीकी कारणों से यह नहीं हो पाया।”
उन्होंने कहा, “मुझे जब भी बुलाया जाएगा, मैं सहयोग करूंगा।”
यह भी पढ़े | TRS MLA Nomula Narasimha Passed Away: तेलंगाना टीआरएस विधायक नोमुला नरसिम्हा का निधन.
सीबीआई 2014 के सारदा घोटाले के संबंध में खान से पूछताछ कर रही है।
खान को गिरफ्तार किया गया था लेकिन अभी वह जमानत पर हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY