देश की खबरें | नौ लोगों की हत्या के आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज
जियो

वारंगल, छह जून तेलंगाना में नौ लोगों की हत्या के आरोपी एक व्यक्ति पर पॉस्को अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पिछले महीने एक कुएं में नौ लोगों के शव मिले थे। पुलिस के अनुसार आरोपी का लड़की के साथ अनुचित बर्ताव सामने आने के बाद यह मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान आरोपी द्वारा मृतकों की दूर की रिश्तेदार पीड़िता किशोरी से कथित तौर पर अनुचित बर्ताव का मामला सामने आया और उसकी शिकायत के बाद पुलिस ने पॉक्सो अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर लिया।

यह भी पढ़े | कोविड-19 के गोवा में शनिवार को 71 नए मरीज पाए गए : 6 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में वारंगल जेल में बंद है।

पुलिस के मुताबिक एक महिला की हत्या को छिपाने के लिए उसने कथित तौर पर नौ लोगों की हत्या कर दी।

यह भी पढ़े | बीजेपी सांसद मिनाक्षी लेखी का कांग्रेस पर हमला, बोली- गोमूत्र और गोबर का योगदान इस देश की अर्थव्यवस्था में वो 60 साल की कांग्रेस गवर्नेंस से ज्यादा.

मामले का खुलासा करने का दावा करते हुए पुलिस ने बताया कि 24 वर्षीय आरोपी ने 25 मई को परिवार से जुड़ी किसी महिला की हत्या को छिपाने के लिए कथित तौर पर इतने लोगों की बेरहमी से हत्या की।

आरोपी संजय कुमार यादव को छह विशेष टीमों द्वारा जांच के बाद 25 मई को गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस ने दावा किया कि गोरेकुंटा गांव के एक कुएं से एक ही परिवार के छह सदस्यों सहित नौ लोगों की लाश मिलने के तीन दिन बाद ही आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)