देश की खबरें | मेक्रों के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले कांग्रेस विधायक सहित दो हजार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भोपाल, 30 अक्टूबर फ्रांस में जारी कार्टून विवाद के आलोक में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के खिलाफ प्रदर्शन करने के मामले में पुलिस ने कांग्रेस के विधायक आरिफ मसूद, कुछ मौलवियों सहित लगभग दो हजार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि विधायक सहित लोगों के खिलाफ कोविड-19 के प्रतिबंधों का उल्लंघन करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

यह भी पढ़े | Central Banks Sell Gold For First Time In a Decade: केंद्रीय बैंक एक दशक में पहली बार बेच रहे हैं सोना.

तलैया पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी डीपी सिंह ने शुक्रवार को बताया कि मसूद और कुछ मौलवियों सहित लगभग दो हजार लोग विरोध प्रदर्शन करने के लिए बृहस्पतिवार को यहां इक़बाल मैदान में एकत्र हुए थे। इनके खिलाफ भादवि की धारा 188 (एक लोकसेवक द्वारा घोषित आदेश की अवज्ञा) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने कोरोना वायरस की महामारी के मद्देनज़र जिला प्रशासन के आदेश का उल्लंघन किया है।

यह भी पढ़े | गुजरात: पीएम मोदी सरदार पटेल प्राणी उद्यान का किया दौरा: 30 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

गौरतलब है कि फ्रांस में जारी कार्टून विवाद के आलोक में भोपाल के इक़बाल मैदान में बृहस्पतिवार को विधायक आरिफ मसूद के नेतृत्व में मौलवियों और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों के खिलाफ प्रदर्शन किया था।

यह पूरा विवाद पेरिस के उपनगरीय इलाके में एक शिक्षक की हत्या के बाद शुरू हुआ जिसने पैगंबर मोहम्मद के कार्टून अपने विद्यार्थियों को दिखाए। बाद में उसकी हत्या कर दी गई।

दिमो

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)