एजेंसी न्यूज

छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर, ब्लैकमेल करने करने के मामले में तीन छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज

मध्यप्रदेश के राजधानी भोपाल में 19 वर्षीय एक छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर उससे पैसे वसूल करने के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है, पुलिस ने इस सिलसिले में तीन आरोपित छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर, ब्लैकमेल करने करने के मामले में तीन छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

भोपाल, 24 सितंबर : मध्यप्रदेश के राजधानी भोपाल में 19 वर्षीय एक छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर उससे पैसे वसूल करने के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है, पुलिस ने इस सिलसिले में तीन आरोपित छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने इसकी जानकारी दी . अशोका गार्डन पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि घटना 17 सितंबर को गोविंदपुरा क्षेत्र में स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) की है.

पिपलानी क्षेत्र में रहने वाली छात्रा की शिकायत पर संस्थान के तीन छात्रों राहुल यादव, खुशबू ठाकुर और अयान के खिलाफ भादंवि और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर खुशबू ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि फरार दो छात्रों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. यह भी पढ़ें : जावड़ेकर ने पीएफआई की हड़ताल में हुई हिंसा की निंदा की, असम के मुख्यमंत्री ने प्रतिबंध की मांग की

पिपलानी थाना प्रभारी अजय नायर ने शनिवार को बताया कि छात्रा ने शिकायत में बताया कि विश्वकर्मा जयंती पर संस्थान में कार्यक्रम था. उन्होंने बताया कि वह कार्यक्रम के बाद महाविद्यालय के स्नानघर में कपड़े बदलने के लिए पहुंची और इस दौरान तीन छात्रों ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2022 04:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).