देश की खबरें | महिला आरक्षक से मारपीट करने पर थाना प्रभारी के खिलाफ मामला दर्ज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के डिण्डोरी जिले में एक महिला आरक्षक से मारपीट करने के आरोप में एक थाने के प्रभारी निरीक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
डिण्डोरी, (मप्र) 18 जुलाई मध्यप्रदेश के डिण्डोरी जिले में एक महिला आरक्षक से मारपीट करने के आरोप में एक थाने के प्रभारी निरीक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
कोतवाली थाने के प्रभारी निरीक्षक सी के सिरमे ने बताया कि घटना शुक्रवार रात की है। शाहपुरा थाने के प्रभारी हेमंत बर्वे के खिलाफ एक महिला आरक्षक ने मारपीट करने की शिकायत की है। बर्वे काफी समय से महिला आरक्षक पर शादी करने का दवाब बना रहा था।
यह भी पढ़े | भारत में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 63 फीसदी दर्ज की गई : 18 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
उन्होंने बताया कि घटना के बाद बर्वे फरार हो गया है जबकि शहडोल रेंज के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जी जर्नादन ने बर्वे को निलंबित कर दिया है।
सिरमे ने शिकायत के हवाले से बताया कि बर्वे ने शुक्रवार शाम को पुलिस लाइन क्षेत्र में स्थित महिला आरक्षक के घर में जबरन घुस कर उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा। महिला आरक्षक के इनकार करने पर बर्वे ने उसके साथ मारपीट की।
यह भी पढ़े | राजस्थान में वायरल ऑडियो पर छिड़ी जंग, आरोपी अशोक सिंह और भारत मलानी ने अपनी आवाज का सैंपल देने से किया मना.
उन्होंने कहा कि बर्वे के खिलाफ भादंसं की धाराओं 294 (अश्लील हरकत), 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाने), 354 (महिला की मर्यादा को भंग करने के लिए उस पर हमला या जोर जबरदस्तीँ) धारा 452 तथा धारा 506 के तहत मामला दर्ज किया है।
उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)