देश की खबरें | नाबालिग चचेरी बहन से बलात्कार के आरोप में आरटीआई कार्यकर्ता के खिलाफ मामला दर्ज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शहर के एक आरटीआई कार्यकर्ता पर अपनी नाबालिग चचेरी बहन से बलात्कार के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी फरार है।
मुंबई, चार नवंबर शहर के एक आरटीआई कार्यकर्ता पर अपनी नाबालिग चचेरी बहन से बलात्कार के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी फरार है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि 17 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस से की गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि आरटीआई कार्यकर्ता (30) ने उपनगर मलवानी में एक घर में उसके साथ बलात्कार किया, जहां वे दोनों साथ रहते थे।
उन्होंने कहा कि आरोपी फरार है।
पीड़िता ने अपनी मां को इस कथित घटना के बारे में बताया, जिसके बाद वे मंगवलार को मलवानी थाने गए और शिकायत दर्ज कराई।
हालांकि पुलिस ने यह नहीं बताया कि घटना कब हुई।
मलवानी थाने के वरिष्ठ निरीक्षक जगदेव कलापड़ ने कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)