देश की खबरें | नाबालिग चचेरी बहन से बलात्कार के आरोप में आरटीआई कार्यकर्ता के खिलाफ मामला दर्ज
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, चार नवंबर शहर के एक आरटीआई कार्यकर्ता पर अपनी नाबालिग चचेरी बहन से बलात्कार के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी फरार है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि 17 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस से की गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि आरटीआई कार्यकर्ता (30) ने उपनगर मलवानी में एक घर में उसके साथ बलात्कार किया, जहां वे दोनों साथ रहते थे।

यह भी पढ़े | Child Falls Into Deep Borewell In MP: मध्य प्रदेश में 200 फीट गहरे बोरबेल में गिरा 3 साल का मासूम, रेस्क्यू ऑपरेशन में सेना जुटी.

उन्होंने कहा कि आरोपी फरार है।

पीड़िता ने अपनी मां को इस कथित घटना के बारे में बताया, जिसके बाद वे मंगवलार को मलवानी थाने गए और शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़े | केजरीवाल सरकार ने पराली का सस्ता और आसान समाधान दिया, बायो डी-कंपोजर केमिकल के छिड़काव से पराली खाद में बदल रही है.

हालांकि पुलिस ने यह नहीं बताया कि घटना कब हुई।

मलवानी थाने के वरिष्ठ निरीक्षक जगदेव कलापड़ ने कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)