देश की खबरें | निषाद पार्टी के विधायक विजय मिश्रा की बेटी के खिलाफ मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में भदोही के विधायक विजय मिश्रा की बेटी और छह अन्य के खिलाफ उसके रिश्तेदार को कथित तौर पर धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई। इस रिश्तेदार ने मिश्रा के खिलाफ उसकी संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया था।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भदोही (उत्तर प्रदेश), 18 सितंबर उत्तर प्रदेश में भदोही के विधायक विजय मिश्रा की बेटी और छह अन्य के खिलाफ उसके रिश्तेदार को कथित तौर पर धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई। इस रिश्तेदार ने मिश्रा के खिलाफ उसकी संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया था।

एसपी राम बदन सिंह ने कहा, "कृष्णा मोहन तिवारी के परिवार को मामला वापस लेने के लिए धमकी देने के आरोप में विधायक की बेटी सीमा मिश्रा और छह अन्य के खिलाफ गोपीगंज पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।"

यह भी पढ़े | Mumbai Police: मुंबई पुलिस ने किया सतर्क, कहीं आप भी ना फंस जाएं ऑनलाइन ठगी के इस नए जाल में, पढ़ें पूरी खबर.

तिवारी के बेटे सूर्य कमल तिवारी ने प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया है कि सीमा, अन्य लोगों के साथ 15 सितंबर को उनके घर में घुस गई और उन्हें धमकी दी।

निषाद पार्टी के विधायक विजय मिश्रा, उनकी पत्नी रामलाली और बेटे विष्णु मिश्रा के खिलाफ चार अगस्त को उनके रिश्तेदार तिवारी ने कथित रूप से धमकाने के बाद संपत्ति हड़पने के मामले में एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

यह भी पढ़े | कोरोना के जम्मू-कश्मीर में 1,330 मरीज पाए गए, 15 की मौत: 18 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सिंह ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धाराओं 323, 347, 387, 449 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

रामलाली और विष्णु अभी फरार हैं, जबकि विजय मिश्रा 14 अगस्त को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार होने के बाद से जेल में हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\