जरुरी जानकारी | कार्स24 ने जुटाया 20 करोड़ डॉलर का ताजा निवेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पुरानी कारों की खरीद-फरोख्त के ऑनलाइन मंच कार्स24 ने 20 करोड़ डॉलर (करीब 1,480 करोड़ रुपये) का नया निवेश जुटाया है।

नयी दिल्ली, 24 नवंबर पुरानी कारों की खरीद-फरोख्त के ऑनलाइन मंच कार्स24 ने 20 करोड़ डॉलर (करीब 1,480 करोड़ रुपये) का नया निवेश जुटाया है।

कार्स24 ने एक बयान में कहा कि निवेश जुटाने की ई-श्रृंखला का नेतृत्व डीएसटी ग्लोबल ने किया। इसमें कंपनी ने 20 करोड़ डॉलर का निवेश हासिल किया। कंपनी में निवेश करने वाले अन्य संगठन एक्सोर सीड्स, मूरे स्ट्रैटेजिक वेंचर्स और अनबाउंड हैं।

यह भी पढ़े | Pradhan Mantri Awas Yojana: प्रधानमंत्री आवास योजना के आवेदकों के होम लोन सब्सिडी की तारीख बढ़ी, यहां जानिए सभी डिटेल्स.

इस निवेश के लिए कंपनी का बाजार मूल्य एक अरब डॉलर आंका गया।

कंपनी इस कोष का इस्तेमाल अपनी नई कारोबार श्रेणियों के विस्तार, उत्पाद नवोन्मेष और प्रौद्योगिकी के लिए करेगी।

यह भी पढ़े | Bihar: बेगुसराय में ज्वेलर के बेटे का अपहरण, 1 करोड़ की फिरौती की मांग.

कंपनी सिकोइया इंडिया, किंग्सवे कैपिटल और क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी इत्यादि से अब तक कुल 40 करोड़ डॉलर का निवेश हासिल कर चुकी है।

कंपनीके सह-संस्थापक और मुख्य कार्याधिकारी विक्रम चोपड़ा ने कहा कि इस निवेश के साथ हम अपने उत्पाद को नवोन्मेषी बनाना और हमारी क्षमताओं को बढ़ाना जारी रखेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pune IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग' के बाद रनवे बंद, इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू