देश की खबरें | केजरीवाल की तरह निष्ठुर नहीं हो सकते : स्वास्थ्य मंत्री विज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने रविवार को कहा कि उनका राज्य दूसरे राज्यों से आने वाले मरीजों का इलाज करने से मना नहीं करेगा क्योंकि वह आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल की तरह निष्ठुर नहीं हो सकते।

जियो

चंडीगढ़, सात जून हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने रविवार को कहा कि उनका राज्य दूसरे राज्यों से आने वाले मरीजों का इलाज करने से मना नहीं करेगा क्योंकि वह आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल की तरह निष्ठुर नहीं हो सकते।

उन्होंने यह बात राष्ट्रीय राजधानी के सरकारी और निजी अस्पतालों को स्थानीय निवासियों के लिए आरक्षित करने के दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के फैसले पर निशाना साधते हुए कही।

यह भी पढ़े | HBSE Haryana 10th Result 2020: हरियाणा 10वीं बोर्ड का रिजल्ट कल होगा घोषित, bseh.org.in पर ऐसे करें परिणाम चेक.

विज ने कहा, ‘‘ हम बाहर से हरियाणा आए या यात्रा के दौरान प्रदेश में बीमार पड़े लोगों पर न तो पाबंदी लगाएंगे और न ही उनके इलाज से इनकार करेंगे। हम ऐसे मरीजों का इलाज करेंगे। हम केजरीवाल की तरह निष्ठुर नहीं हैं।’’

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री ने यह प्रतिक्रिया केजारीवाल द्वारा कोविड-19 के इलाज के लिए दिल्ली के अस्पतालों को दिल्लीवासियों के लिए आरक्षित करने और सोमवार से सीमा को खोलने की घोषणा के बारे में पूछे गए सवाल पर दी।

यह भी पढ़े | मुंबई में कोरोना के 1421 नए मरीज पाए गए, 61 की मौत: 7 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

दिल्ली में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच विज ने कहा कि उन्हें कुछ लोगों ने निजी तौर पर अनुरोध किया है और पूछा है कि क्या हरियाणा में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के लिए बिस्तर उपलब्ध है।

उन्होंने कहा, ‘‘गत दिनों कई लोगों ने मुझसे संपर्क किया और कहा कि दिल्ली के अस्पतालों में बिस्तर नहीं मिल रहा।’’

विज ने कहा कि हरियाण में गत एक हफ्ते में संक्रमण मुक्त होने की दर और कोविड-19 के मामलों के दोगुने होने की दर में गिरावट आई है। इसके साथ उन्होंने उम्मीद जताई कि मौजूदा मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के बाद इस दर में सुधार होगा।

उल्लेखनीय है कि राज्य में संक्रमण मुक्त होने की दर 65 प्रतिशत से गिरकर करीब 31 प्रतिशत रह गई है जबकि पूर्व में 16 दिनों में मामले दोगुने हो रहे थे जो अब सात दिनों में हो रहे हैं।

गत एक हफ्ते में मामलों में हुई वृद्धि के बारे में पूछे जाने पर विज ने कहा कि ये मामले बाहर से आने वाले या कोविड-19 मरीजों के संपर्क में आने से जुड़े हैं।

उन्होंने सवाल का जवाब देते हुए कहा कि हरियाणा में सामुदायिक संक्रमण नहीं हुआ है।

विज ने कहा कि राज्य सरकार प्रति दस लाख आबादी पर मौजूदा 5,700 जांच को बढ़कार 10 हजार करेगी।

हरियाणा इस समय प्रति दस लाख आबादी पर 5,669 लोगों की जांच कर रहा है।

विज ने पत्रकारों से कहा, ‘‘जांच के मामले में हम देश के शीर्ष चार राज्यों में शामिल हैं। हम आने वाले दिनों में प्रति दस लाख आबादी पर 10 हजार जांच करने की योजना बना रहे हैं।’’

उन्होंने बताया कि अबतक राज्य में करीब डेढ़ लाख लोगों की जांच की गई है। वर्ष 2011 की जनगणना के मुताबिक प्रदेश की आबादी 2.53 करोड़ है।

उल्लेखनीय है कि हरियाणा में कोविड-19 मरीजों की संख्या चार हजार के पार पहुंच गई है और अबतक 24 लोगों की मौत हुई है। सबसे अधिक मामले गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोनीपत जिले से आए हैं जो राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का हिस्सा है।

गुरुग्राम प्रदेश का सबसे प्रभावित जिला है जहां पर करीब 1,800 मामले आए हैं और चार लोगों की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\