मार्कुशिन ने सोशल मीडिया पर ट्रूडो की तस्वीर पोस्ट करके कहा कि कनाडा के प्रधानमंत्री नागरिकों के तबाह हुए घर को देखकर स्तब्ध रह गए। युद्ध की शुरुआत में कीव पर कब्जा करने के प्रयास में रूसी सैनिकों की गोलाबारी में इरपिन को भीषण नुकसान हुआ था।
ट्रूडो के कार्यालय ने उनकी यूक्रेन यात्रा के बारे में पुष्टि की है। ट्रूडो के कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मिलने गये हैं। बयान में यूक्रेन के लोगों के प्रति कनाडा के अटूट समर्थन की बात को दोहराया गया है।
------------
मुख्य घटनाक्रम
- विद्यालय पर रूस के हमले के बाद दर्जनों यूक्रेनी लोगों के मारे जाने की आशंका
- मातृ दिवस पर जिल बाइडन ने यूक्रेन का औचक दौरा किया, यूक्रेन की पहली महिला से मिलीं
— यूक्रेनी बंदरगाह बंद, यूरोप में ट्रेन से अनाज ढुलाई
-------------
अन्य घटनाक्रम
अचानक यूक्रेन पहुंचीं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की पत्नी जिल बाइडन
उज्जोर्ड (यूक्रेन)-अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की पत्नी जिल बाइडन रविवार को अचानक पश्चिमी यूक्रेन पहुंचीं और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की पत्नी ओलेना जेलेंस्की से मुलाकात की।
जिल बाइडन की यात्रा को बेहद गोपनीय रखा गया था। उन्होंने उज्जोर्ड में वाहन से यात्रा की।
इसके साथ ही जिल 10 हफ्ते पहले शुरू हुए रूसी हमले के बाद यूक्रेन जाने वाली अमेरिकी हस्तियों में शुमार हो गईं। जिल से पहले अमेरिकी संसद की स्पीकर नैन्सी पेलोसी, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन और अन्य सांसद यूक्रेन का दौरा कर चुके हैं।
जिल ने ओलेना से कहा, ''मैं मातृ दिवस पर यहां आना चाहती थी। मुझे लगा कि यूक्रेन के लोगों को यह दिखाना चाहिये कि अमेरिका के लोग यूक्रेन के लोगों के साथ खड़े हैं।''
दोनों की मुलाकात यूक्रेन सीमा से लगे स्लोवाकिया के गांव में स्थित एक स्कूल में हुई। दोनों ने एक छोटी सी कक्षा में बैठकर एक दूसरे से बात की। ओलेना ने इस ''साहसिक कदम'' के लिये जिल का आभार व्यक्त किया और कहा, ''हम समझ सकते हैं कि युद्ध के दौरान अमेरिका की प्रथम महिला के यहां आने का क्या महत्व है। वह ऐसे समय में यहां आई हैं, जब रोजाना सैन्य हमले हो रहे हैं।''
------------
जापोरिज्जिया, यूक्रेन- रूस की ओर से यूक्रेन स्थित एक विद्यालय पर बमबारी से दर्जनों लोगों के मारे जाने की आशंका है। इस स्कूल के बेसमेंट में करीब 90 लोग शरण लिए हुए थे। उधर, एक इस्पात संयंत्र में चारों ओर से घिरे यूक्रेनी सैनिकों ने आत्मसमर्पण करने से इनकार कर दिया। इस संयंत्र को हमलावर सेना रूस के ‘विजय दिवस’ से पहले अपने कब्जे में लेना चाहती है।
लुहान्स्क प्रांत के गवर्नर ने कहा कि शनिवार की बमबारी के बाद बिलोहोरिवका गांव के विद्यालय में आग लग गई। उन्होंने कहा कि आपातकालीन कर्मियों ने दो शव बरामद किए और 30 लोगों को बचाया। उन्होंने कहा कि मलबे में दबने वाले सभी 60 लोगों के मारे जाने की आशंका है।
-------------
कीव, यूक्रेन- यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रविवार को जर्मनी की संसद की स्पीकर बारबेल बास से मुलाकात की। स्पीकर यूक्रेन के दौरे पर हैं। दोनों नेताओं ने रक्षा सहयोग और रूस पर प्रतिबंध को लेकर चर्चा की। जेलेंस्की के प्रेस कार्यालय ने इसकी पुष्टि की।
एक बयान के मुताबिक जेलेंस्की ने बारबेल बास को बताया कि यूक्रेन को जर्मनी से मजबूत और आत्मविश्वास से भरे नेतृत्व की उम्मीद है। उन्होंने संसद द्वारा हाल में जर्मन सरकार से यूक्रेन को भारी हथियार देने के प्रावधान का समर्थन करने का उल्लेख किया। उन्होंने यूक्रेन को यूरोपीय संघ की सदस्यता प्रदान करने के लिए भी बर्लिन के आधिकारिक समर्थन पर विश्वास जताया।
स्पीकर ने कहा कि यूक्रेन का समर्थन करने के लिए जर्मनी यथा शक्ति सब कुछ करेगा, जिसमें उसे यूरोपीय संघ में शामिल करने का समर्थन करना और पुनर्निर्माण में सहायता प्रदान करना शामिल है।
--------------------
मारियुपोल, यूक्रेन- रूस के ‘विजय दिवस’ के उपलक्ष्य में सोमवार को छुट्टी के मौके पर सफलता का प्रदर्शन करने के लिए रूसी सेना ने रविवार को दक्षिणी यूक्रेन के बंदरगाह शहर मारियुपोल पर कब्जा पूरा करने के लिए काम किया। इस शहर पर युद्ध की शुरुआत से ही लगातार हमले किये जा रहे हैं।
समुद्र तट पर स्थित विशाल इस्पात मिल, शहर का एकमात्र हिस्सा है जो रूसी नियंत्रण में नहीं है। यहां अनुमानित तौर पर 2,000 यूक्रेनी लड़ाके हैं।
अजोवस्टल संयंत्र में लड़ाकों के साथ शरण लिए हुए बाकी सभी महिलाओं, बच्चों और वृद्ध नागरिकों को शनिवार को निकाल लिया गया। यूक्रेनी सैनिकों ने रूस द्वारा दी गई समय सीमा को खारिज कर दिया, जिन्होंने कहा था कि अगर वे अपने हथियार डालते हैं तो उन्हें छोड़ दिया जाएगा।
यूक्रेन की आजोव रेजिमेंट के डिप्टी कमांडर कैप्टन स्वियातोस्लाव पालमार इस्पात मिल में हैं और उन्होंने रविवार को एक ऑनलाइन समाचार सम्मेलन में बताया कि मिल को तीन लड़ाकू जेट विमानों, तोपखाने और टैंकों द्वारा रात भर निशाना बनाया गया। उन्होंने कहा कि यूक्रेनी सेना भी लगातार गोलाबारी कर रही है।
आजोव रेजिमेंट के एक अन्य सदस्य लेफ्टिनेंट इल्या समोइलेंको ने कहा कि संयंत्र में 200 घायल सैनिक थे।
------------
कीव, यूक्रेन - काला सागर के ओडेसा बंदरगाह पर रविवार को एक बार फिर बम धमाकों की आवाजें सुनाई दी। नगर परिषद के अनुसार शनिवार को रूस ने छह मिसाइल और रॉकेट दागकर 250 घरों को तबाह कर दिया।
यूक्रेनी नेता ने चेतावनी दी कि हमले नौ मई को मनाये जाने वाले रूस के ‘विजय दिवस’ के माहौल को और खराब करेंगे। रूस नाजी जर्मनी को वर्ष 1945 में हराने की याद में हर साल सैन्य परेड करके विजय दिवस मानता है। माना जा रहा है कि इस बार विजय दिवस पर सोमवार को रूस के राष्ट्रपति जब रेड स्क्वायर पर देश को संबोधित करेंगे तो वह यूक्रेन में अपनी जीत का ऐलान कर सकते हैं।
यूक्रेन के राष्ट्रपति ने रविवार को एक वीडियो संदेश जारी करके यूरोप में 77 साल पहले मित्र देशों की जीत याद दिलाकर यूक्रेन पर रूसी हमले और नाजी बुराई के बीच समानता दिखाने की कोशिश की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY