खेल की खबरें | कनाडा में नहीं होगी ल्यूस विश्व चैंपियनशिप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कनाडा में इस चैंपियनशिप के लिये प्रवेश करने वाले किसी भी खिलाड़ी को 14 दिन के पृथकवास पर रहना होगा जो कि सबसे बड़ी बाधा है।

कनाडा में इस चैंपियनशिप के लिये प्रवेश करने वाले किसी भी खिलाड़ी को 14 दिन के पृथकवास पर रहना होगा जो कि सबसे बड़ी बाधा है।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इसका आयोजन पांच से सात फरवरी के बीच ब्रिटिश कोलंबिया के विसलर स्लाइडिंग सेंटर में होना था जिसे 2010 शीतकालीन ओलंपिक के लिये तैयार किया गया था।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: जरुरी होगा खिलाड़ियों को कांट्रैक्ट ट्रेसिंग बैज पहनना, परिवार के लिए भी होगा अनिवार्य, कोरोना को लेकर उठाया गया कदम.

कनाडा के अधिकारी फरवरी तक पृथकवास के नियमों में छूट की गारंटी देने की स्थिति में नहीं है और ऐसे में अंतरराष्ट्रीय ल्यूस महासंघ (एफआईएल) को विसलर में इसके आयोजन की योजना रद्द करनी पड़ी।

महासंघ के कार्यकारी निदेशक क्रिस्टोफ श्वीगर ने कहा, ‘‘दुर्भाग्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन इस तरह की शर्तों और नियमों के तहत संभव नहीं है। ’’

यह भी पढ़े | Shekhar Gawli Passes Away: पूर्व रणजी खिलाड़ी शेखर गवली की लाश मिली, ट्रेकिंग के दौरान घाटी में गिरने से हुई मौत.

एफआईएल ने कहा कि उसका कार्यकारी बोर्ड आगामी सप्ताहों में वैकल्पिक स्थान पर फैसला करेगा।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now