एजेंसी न्यूज

T20 World Cup 2026: कनाडा ने पुरूष टी20 विश्व कप के लिये क्वालीफाई किया

कनाडा की पुरूष क्रिकेट टीम ने अमेरिकी क्वालीफायर में बहामास को सात विकेट से हराकर अगले साल भारत और श्रीलंका में होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप के लिये क्वालीफाई कर लिया . कनाडा की यह लगातार पांचवीं जीत थी . कनाडा ने पिछले साल वेस्टइंडीज और अमेरिका में हुआ टी20 विश्व कप भी खेला था .

T20 World Cup 2026: कनाडा ने पुरूष टी20 विश्व कप के लिये क्वालीफाई किया
कनाडा राष्ट्रीय क्रिकेट टीम(Credit: X/@canadiancricket)

ओंटारियो, 22 जून : कनाडा की पुरूष क्रिकेट टीम ने अमेरिकी क्वालीफायर में बहामास को सात विकेट से हराकर अगले साल भारत और श्रीलंका में होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप के लिये क्वालीफाई कर लिया . कनाडा की यह लगातार पांचवीं जीत थी . कनाडा ने पिछले साल वेस्टइंडीज और अमेरिका में हुआ टी20 विश्व कप भी खेला था .

बीस टीमों के टूर्नामेंट में गत चैम्पियन भारत, श्रीलंका, अफगानिस्तान, आस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, अमेरिका, वेस्टइंडीज, आयरलैंड, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान भी खेलेंगे . आईसीसी ने एक बयान में कहा ,‘‘ सात और टीमें अभी इन टीमों से जुड़ेंगी जिनमें से दो यूरोपीय क्वालीफायर (पांच से 11 जुलाई), दो अफ्रीकी क्वालीफायर (19 सितंबर से चार अक्टूबर) और तीन एशिया ईएपी क्वालीफायर (एक से 17 अक्टूबर) से आयेंगी .’’ यह भी पढ़ें :असम: नया उग्रवादी संगठन बनाने की कोशिश कर रहे युवाओं ने आत्मसमर्पण किया

कनाडा ने यहां खेले गए क्वालीफायर में 57 रन का लक्ष्य छह ओवरों में हासिल कर लिया . पहले गेंदबाजी करते हुए कनाडा ने स्पिनर कलीम सना और शिवम शर्माके तीन तीन विकेट की मदद से बहामास को 19 . 5 ओवर में आउट कर दिया . इसके बाद दिलप्रीत बाजवा के नाबाद 36 रन की बदौलत लक्ष्य 5 . 3 ओवर में हासिल कर लिया

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2025 01:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).