एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | असम: नया उग्रवादी संगठन बनाने की कोशिश कर रहे युवाओं ने आत्मसमर्पण किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में एक नया उग्रवादी संगठन बनाने की कोशिश कर रहे 10 युवकों ने हथियार और गोला-बारूद के साथ पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। यह जानकारी पुलिस ने रविवार को दी।

देश की खबरें | असम: नया उग्रवादी संगठन बनाने की कोशिश कर रहे युवाओं ने आत्मसमर्पण किया

गुवाहाटी, 22 जून असम में एक नया उग्रवादी संगठन बनाने की कोशिश कर रहे 10 युवकों ने हथियार और गोला-बारूद के साथ पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। यह जानकारी पुलिस ने रविवार को दी।

पुलिस के अनुसार, यह सफलता कार्बी आंगलोंग पुलिस द्वारा खुफिया सूचना के आधार पर चलाए गए अभियानों और व्यापक संपर्क प्रयासों के चलते मिली।

असम पुलिस ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट किया, ‘‘शांति और प्रगति के लिए मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा जी के दृष्टिकोण के अनुरूप, कार्बी आंगलोंग पुलिस ने खुफिया जानकारी पर आधारित कई अभियान संचालित किए।’’

पोस्ट में कहा गया, ‘‘इसके परिणामस्वरूप 10 गुमराह युवकों ने एक एके-47 राइफल, तीन पिस्तौल, एक सिंगल बैरल बंदूक, एक हथगोला और गोला-बारूद के साथ आत्मसमर्पण कर दिया जो 'डीएचडी (यू)' के नाम से एक नया उग्रवादी संगठन बनाने की कोशिश कर रहे थे।’’

पुलिस ने कहा कि असम पुलिस क्षेत्र की सुरक्षा और विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

असम के पुलिस महानिदेशक हरमीत सिंह ने भी इस अभियान की सराहना करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, ‘‘शांति सुनिश्चित करना हमारा उद्देश्य है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2025 04:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).