देश की खबरें | बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार समाप्त,तीन नवंबर को होगा मतदान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार रविवार शाम छह बजे समाप्त हो गया। दूसरे चरण के चुनाव के तहत तीन नवंबर को 94 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होना है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पटना, 01 नवंबर बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार रविवार शाम छह बजे समाप्त हो गया। दूसरे चरण के चुनाव के तहत तीन नवंबर को 94 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होना है।

प्रचार के आखिरी दिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवारों के समर्थन में, जबकि विपक्षी महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने महागठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभाएं और रैलियां की।

यह भी पढ़े | Rajasthan: आरक्षण आंदोलन को लेकर पटरियों पर गुर्जर समुदाय, 7 ट्रेनों की किया गया डायवर्ट.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सारण जिला मुख्यालय छपरा, समस्तीपुर, पूर्वी चंपारण जिला मुख्यालय मोतिहारी और पश्चिमी चंपारण जिला के बगहा में चुनावी रैलियों को संबोधित किया। इससे पूर्व, 28 अक्टूबर को मोदी ने दरभंगा, मुजफ्फरपुर और पटना में चुनावी रैलियों को संबोधित किया था।

भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी और गिरिराज सिंह के अलावा अनुराग ठाकुर तथा कई केंद्रीय मंत्रियों व पार्टी के अन्य नेताओं ने भी चुनावी रैलियों को संबोधित किया।

यह भी पढ़े | Harpreet Singh ने रचा इतिहास, इंडियन एयरलाइंस में पहली महिला CEO नियुक्त.

दूसरे चरण के चुनाव के लिए महागठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दो रैलियों को संबोधित किया।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार विधान सभा के दूसरे चरण के तहत 94 विधान सभा क्षेत्रों में तीन नवम्बर को मतदान होना है। ये सीटें राज्य के 17 जिलों में हैं, जिनमें पश्चिमी चम्पारण, पूर्वी चम्पारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय,खगड़िया, भागलपुर, नालंदा तथा पटना शामिल हैं।

चुनाव आयोग के मुताबिक दूसरे चरण के चुनाव में कुल 1463 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जिनमें 146 महिला तथा एक ट्रान्सजेण्डर उम्मीदवार शामिल हैं। इस चरण में कुल 2,85,50,285 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के योग्य हैं, जिनमें 1,35,16,271 महिला और 980 ट्रान्सजेण्डर मतदाता भी शामिल हैं।

महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 27 उम्मीदवार तथा दरौली विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम चार उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं ।

दूसरे चरण में भाजपा के 44 एवं जदयू के 34 तथा राजद के 52 उम्मीदवार, कांग्रेस के 22, भाकपा एवं माकपा के 4—4 उम्मीदवार के अलावा रालोसपा के 33, बसपा के 31 तथा लोजपा के 44 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।

इन 94 विधान सभा क्षेत्रों में तीन नवंबर को होनेवाले मतदान के लिए कुल 41,362 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं।

दूसरे चरण के चुनाव में क्षेत्रवार सबसे बड़ा विधान सभा क्षेत्र पीरपैंती है, जबकि मतदातावार सबसे बड़ा विधान सभा क्षेत्र दीघा तथा मतदातावार सबसे छोटा विधान सभा क्षेत्र चेरिया बरियारपुर है।

दूसरे चरण में वैसे मतदान केन्द्र, जहाँ मतदान का सामान्य

समय (पूर्वाहन 07:00 बजे से अपराहन 06:00 बजे तक) से भिन्‍न होगा, उनमें दरभंगा जिला का कुशेश्वरस्थान एवं गौडाबौराम, मुजफ्फरपुर का मीनापुर, पारू एवं साहेबगंज एवं वैशाली जिला का राघोपुर शामिल हैं। इन विधानसभा क्षेत्रों में मतदान का समय सुबह सात बजे से अपराहन 4 बजे तक निर्धारित किया गया है ।

प्रमुख उम्मीदवारों में विपक्षी महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव राघोपुर से, उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव हसनपुर से, राजद प्रमुख लालू प्रसाद के समधी चंद्रिका राय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जद(यू) के टिकट पर परसा से चुनावी मैदान में हैं।

इसके अलावा, पथ निर्माण मंत्री और भाजपा विधायक नंदकिशोर यादव (पटना साहिब), जदयू विधायक और ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार (नालंदा), भाजपा विधायक और सहकारिता मंत्री राणा रणधीर सिंह (मधुबन), और जदयू नेता और राज्य मंत्री रामसेवक सिंह (हथुआ) से चुनावी मैदान में हैं।

पटना के बांकीपुर सीट से कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा भी दूसरे चरण में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। उनका मुकाबला मुख्य रूप से भाजपा विधायक नितिन नबीन से है।

हरनौत (नालंदा) निर्वाचन क्षेत्र में, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गाँव है, भी दूसरे चरण में मतदान होने जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\