खेल की खबरें | कैमरन व्हाइट ने पेशेवर क्रिकेट को अलविदा कहा, अब कोचिंग पर ध्यान देंगे

मेलबर्न, 21 अगस्त आस्ट्रेलिया के पूर्व आलराउंडर कैमरन व्हाइट ने शुक्रवार को पेशेवर क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की। इस तरह से उनके लगभग दो दशक तक चले करियर का अंत हो गया।

आस्ट्रेलिया की तरफ से चार टेस्ट, 91 वनडे ओर 47 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले 37 वर्षीय व्हाइट ने सीमित ओवरों के सात मैचों में अपनी टीम की कप्तानी भी की। उन्होंने कहा कि वह अब कोचिंग पर ध्यान देंगे।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: बीसीसीआई UAE में बढ़ते कोरोना के संक्रमण को लेकर चिंतित, खिलाड़ियों से कहा, कोविड-19 प्रोटोकॉल न तोड़ने.

व्हाइट ने क्रिकेट.कॉम.एयू से कहा, ‘‘मैंने निश्चित तौर पर खेलना बंद दिया है। यह पक्का है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा स्ट्राइकर्स के साथ एक साल का अनुबंध था। मैं पिछले साल उनके लिये कुछ मैचों में ही खेला और फिर से करार हासिल करने के लिये मुझे उन मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत थी। ’’

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: रविचंद्रन अश्विन दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़ने के लिए रवाना हुए दिल्ली, देखें तस्वीर.

व्हाइट ने कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो मैं बहुत संतुष्ट हूं। मुझे लगता है कि खिलाड़ी के रूप में मेरा समय समाप्त हो चुका है और अब मैं कोचिंग पर ध्यान देने के लिये तैयार हूं। ’’

व्हाइट अभी विक्टोरिया की अंडर-19 टीम को ऑनलाइन कोचिंग दे रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)