देश की खबरें | मेघालय में मंत्रिमंडल में फेरबदल, दो वरिष्ठ मंत्रियों को हटाया गया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

शिलांग, एक अक्टूबर मेघालय सरकार में बृहस्पतिवार को एनपीपी के विधायक दसखीयत लमारे और एचएसपीडीपी के विधायक आर तोंगखर को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।

इसके साथ ही मंत्रिमंडल से दो वरिष्ठ नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया और मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने कहा कि मंत्रियों के विभागों में भी फेरबदल किया जाएगा।

यह भी पढ़े | Delhi Metro News: दिल्ली मेट्रो के कुछ रूट पर बढ़ी भीड़, डीएमआरसी ने जनता से कहा, ‘पीक ऑवर से बचें’.

लमारे और तोंगखर को एक समारोह में राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

समारोह में मुख्यमंत्री समेत मंत्रिमंडल के सदस्य और अधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़े | Hathras Case: हाथरस जाएंगे केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले, आरोपियों को फांसी देने की मांग.

लमारे ने तीन बार के विधायक एवं मछली पालन तथा पीडब्ल्यूडी (भवन) मंत्री कॉमिंगोन यम्बन की जगह ली है। लमारे राज्य के परिवहन मंत्री एस धार के भतीजे हैं।

वहीं, एचएसपीडीपी नेता और पीएचई मंत्री समलिन मालिंगियांग की जगह उनकी ही पार्टी के सहयोगी तोंगखर ने ली है।

लमारे (28) सबसे कम उम्र में मंत्री बनने वाले विधायकों में से एक हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्रिमंडल के अन्य मंत्रियों के विभागों में भी फेरबदल किया जाएगा और राज्यपाल ने इसकी अनुमति दे दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)