जरुरी जानकारी | वस्त्रों के मामले में सहयोग को लेकर भारत-जापान के बीच समझौते को मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार ने जापान के बाजार के लिये भारतीय वस्त्रों की गुणवत्ता व जांच को बेहतर बनाने को लेकर दोनों देशों के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर करने को बुधवार को मंजूरी दे दी।

नयी दिल्ली, दो सितंबर सरकार ने जापान के बाजार के लिये भारतीय वस्त्रों की गुणवत्ता व जांच को बेहतर बनाने को लेकर दोनों देशों के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर करने को बुधवार को मंजूरी दे दी।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जापानी बाजार के लिये भारतीय वस्त्रों व परिधानों की गुणवत्ता एवं परीक्षण को बेहतर करने के लिये वस्‍त्र समिति (भारत) और मैसर्स निसेनकेन क्वालिटी इवैल्यूएशन सेंटर (जापान) के बीच एक सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये जाने को मंजूरी दे दी है।’’

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सभी श्रेणियों के केंद्रीय कर्मचारियों को मिलते ये महत्वपूर्ण भत्तें, जानें नियम.

कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने एक ट्वीट किया, ‘‘इस समझौते से जापान के आयातकों की आवश्यकता के हिसाब से भारतीय कपड़ों का निर्यात संभव हो सकेगा।’’

उन्होंने कहा कि इससे जापान को तकनीकी परिधानों समेत भारतीय वस्त्रों व परिधानों का निर्यात बढ़ाने में निर्यातकों की मदद करेगा।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: यहां सरकारी टीचरों की बल्ले-बल्ले, कोरोना काल में सैलरी बढ़ोतरी का हुआ ऐलान.

यह एमओयू मेसर्स निसेनकेन क्वालिटी इवैल्यूएशन सेंटर को वस्‍त्र और परिधान उत्पादों के लिये भारत में अपने सहकारी परीक्षण एवं निरीक्षण सेवा प्रदाता के रूप में वस्त्र समिति को निर्दिष्‍ट करने में सक्षम करेगा। इन वस्‍त्र और परिधान उत्‍पादों में तकनीकी वस्त्र के साथ-साथ ऐसा कोई अन्य उत्पाद भी शामिल हो सकेगा, जिन पर घरेलू और विदेशी ग्राहकों/खरीदारों दोनों के लिये बाद की किसी तिथि पर परस्पर सहमति व्यक्त की जायेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी