देश की खबरें | बीडब्ल्यूएफ ने ओलंपिक क्वालीफिकेशन अवधि अगले साल तक बढाई, रैंकिंग अंक रहेंगे बरकरार
जियो

नयी दिल्ली, 27 मई विश्व बैडमिंटन महासंघ ने बुधवार को कहा कि तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफिकेशन अवधिक बढाई जायेगी और मूल क्वालीफिकेशन अवधि के दौरान हासिल किये गए रैंकिंग अंक बरकरार रहेंगे ।

कोरोना वायरस महामारी के कारण अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर अस्त व्यस्त हो गया है । बैडमिंटन महासंघ एक साल की क्वालीफाइंग अवधि में से आखिरी छह सप्ताह के टूर्नामेंट नहीं करा सका था ।

यह भी पढ़े | लद्दाख में कोरोना का एक नया मरीज पाया गया, पीड़ितों की संख्या बढ़कर 11 हुई: 27 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अब तोक्यो ओलंपिक एक साल के लिये स्थगित होने के कारण अगले साल ओलंपिक क्वालीफिकेशन अवधि बढाई जायेगी ।

विज्ञप्ति में कहा गया ,‘‘ बढी हुई क्वालीफिकेशन अवधि 2021 में पहले से 17वें सप्ताह के बीच होगी । इसमें स्थगित हुए, निलंबित हुए और रद्द किये गए टूर्नामेंट कराये जायेंगे ।’’

यह भी पढ़े | एक मंदिर की खुदाई के दौरान वियतनाम में मिला 9वीं शताब्दी का शिवलिंग, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की तारीफ की.

इसमें कहा गया कि स्थगित ओलंपिक क्वालीफायर अगले साल भी उसी सप्ताह में होंगे जिस समय 2020 में होने थे ।

महासंघ ने यह भी कहा कि 29 अप्रैल 2019 से 26 अप्रैल 2020 के बीच खिलाड़ियों द्वारा हासिल किये गए रैंकिंग अंक भी बरकरार रखे जायेंगे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)