खेल की खबरें | बटलर ‘संपूर्ण खिलाड़ी’, टेस्ट टीम में हमेशा जगह मिलनी चाहिए: वार्न

मैनचेस्टर, 10 अगस्त ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वार्न का मानना है कि विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ‘संपूर्ण खिलाड़ी’ की तरह हैं, जिन्हे इंग्लैंड की टेस्ट टीम में नियमित तौर पर जगह मिलनी चाहिए।

पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में खराब विकेटकीपिंग के कारण बटलर की काफी आलोचना हुई थी लेकिन 29 साल के इस खिलाड़ी ने इंग्लैंड की दूसरी पारी में मुश्किल समय में 75 रन बनाने के अलावा क्रिस वोक्स के साथ छठे विकेट की 139 साझेदारी कर टीम को तीन विकेट से जीत दिला दी।

यह भी पढ़े | IPL 2020: टाइटल स्पॉन्सरशिप की रेस में बाबा रामदेव की कंपनी पंतजलि भी हुई शामिल.

उन्होंने यह साझेदारी उस वक्त की जब जीत के लिए 277 रन का पीछा कर रही इंग्लैंड की टीम 117 रन पर पांच विकेट गंवा कर संघर्ष कर रही थी।

वार्न से स्काई स्पोर्ट्स से कहा, ‘‘ उसे हमेशा टीम में होना चाहिए। जोस एक बहुत अच्छा और विश्वसनीय कीपर है, लेकिन कभी-कभार, आपके बुरे दिन होते हैं और वहां स्थिति इतनी आसान भी नहीं थी।’’

यह भी पढ़े | Former India and Mohun Bagan Player Manitombi Singh Dies: भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व डिफेंडर और मोहन बागान के कप्तान रहे मनितोम्बी सिंह का 39 साल की उम्र में निधन.

इस महान खिलाड़ी ने कहा, ‘‘ उसे अपनी क्षमताओं खासकर बल्लेबाजी के कारण हमेशा आपकी टीम में होना चाहिए। उसकी विकेटकीपिंग भी ठीक है, वह शांत रहता है और उसमें टीम का नेतृत्व करने वाले गुण हैं। वह संपूर्ण खिलाड़ी की तरह है।’’

बटलर की बल्लेबाजी से प्रभावित वार्न ने कहा, ‘‘ बटलर को खुद पर भरोसा था कि वह टीम को मुश्किल परिस्थित से बाहर निकाल सकते हैं और उनकी इस बात ने मुझे काफी प्रभावित किया।’’

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने कहा कि लक्ष्य का पीछा करते हुए बटलर ने सीमित ओवरों के प्रारूप की तरह बल्लेबाजी की, जिसमें उसका प्रदर्शन शानदार रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘ यह लय हासिल करने के बारे में था और जोस एकदिवसीय मुकाबले की तरह खेले। हमने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले भी देखा है जब वह इस तरह खेलते हैं तो उन्हें रोकना मुश्किल होता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)