देश की खबरें | पंजाब में कारोबारी के पुत्र ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

फगवाड़ा (पंजाब), 28 अक्टूबर पंजाब के फगवाड़ा में एक कोरोबारी के बेटे ने बुधवार अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस ने बताया कि उसकी पहचान गुरिंदर सिंह उर्फ सोनू के तौर पर हुई है जो कि जगदीश सिंह सिहरा का पुत्र था। जगदीश सिंह सिहरा गुरु नानक आटो (जीएनए) इंटरप्राइजेज, जमालपुर इकाई के मालिक हैं।

यह भी पढ़े | IPL: दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ रह चुका ये खिलाड़ी छुडा रहा है नीतीश सरकार के छक्के, लाखों युवाओं का मिल रहा समर्थन.

पुलिस ने बताया कि गुरिंदर सिंह (41) ने यहां विर्क गांव स्थित अपने घर पर अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। पुलिस ने बताया कि उसे फगवाड़ा सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे जालंधर स्थित एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि गुरिंदर सिंह ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: पहले चरण की 71 सीटों पर मतदान समाप्त, शाम 5 बजे तक हुई 51.91 फीसदी वोटिंग, कई दिग्गजों की किस्मत EVM में कैद.

पुलिस अभी यह पता लगा रही है कि गुरिंदर सिंह ने यह कदम क्यों उठाया। पुलिस के अनुसार इस संबंध में एक मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि उसका शव पोस्टमार्टम के बाद उसके परिवार को सौंप दिया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)