देश की खबरें | मथुरा में कारोबारी ने की आत्महत्या
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मथुरा (उप्र), 18 जुलाई मथुरा जिले में पेट्रोलियम पदार्थों की ढुलाई का कारोबार करने वाले एक व्यक्ति ने कथित रूप से स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

रिफाइनरी क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक वरुण कुमार सिंह ने बताया कि ट्रांसपोर्टर शिवराज सिंह (40) की पत्नी राधा ने बताया कि शिवराज गुरुवार रात 11 बजे घर पहुंचा था और इसके बाद खाना खाकर सो गया था। वह सात करीब दो बजे उठा और उसने अवैध तमंचे से कथित रूप से स्वयं को गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर: पुंछ जिले के करमारा सेक्टर में पाक द्वारा किया गया संघर्षविराम का उल्लंघन, 3 सिविलियंस की हुई मौत: 18 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सिंह ने बताया कि राधा ने अपने सास-ससुर को इसकी जानकारी दी। ससुर ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी।

उन्होंने कहा, ‘‘सीसीटीवी कैमरे से स्पष्ट हो रहा है कि कारोबारी ने आत्महत्या की है। फिर भी हर तथ्य की जांच की जाएगी। जिस पिस्तौल से उसने कथित रूप से आत्महत्या की, वह अवैध असलहा था। शिवराज के परिजन ने हत्या की कोई आशंका व्यक्त नहीं की है।’’

यह भी पढ़े | बिहार: CM नीतीश कुमार ने कोरोना लक्षण वाले लोगों की जांच की व्यवस्था जल्द करने का दिया निर्देश.

पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

उन्होंने बताया कि शिवराज शराब पीता था तथा पारिवारिक कलह भी थी। शिवराज सिंह हत्या के मामले में वर्ष 2018 में जेल जा चुका था। उस पर एक तेल कारोबारी की हत्या का आरोप लगा था। शिवराज के पिता ने बताया कि उसके खिलाफ सभी मामले बंद हो चुके थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)