सुलतानपुर, 22 फरवरी उत्तराखंड के काशीपुर से अयोध्या जा रहे श्रद्धालुओं की बस पलट गई और इस हादसे में पांच श्रद्धालु घायल हुए हैं।
श्रद्धालु कुंभ स्नान और काशी दर्शन के बाद रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जा रहे थे। अयोध्या-प्रयागराज मार्ग पर भारी जाम की वजह से प्रशासन वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से भेज रहा था। इस मार्ग पर अधिक यातायात और घुमावदार रास्तों के कारण यह हादसा हुआ।
घायल यात्रियों में विजय , प्रीति, सिमरन, पुष्पा और विनोद शामिल हैं। सभी घायलों को बिरसिंहपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस अधिकारी अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि घायलों को तुरंत एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। स्थानीय प्रशासन ने यात्रियों से विशेषकर वैकल्पिक मार्गों पर सतर्कता बरतने की अपील की है। अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा उपायों को और कड़ा करने का आश्वासन दिया है।
इन दिनों अयोध्या और प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि के कारण प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति बनी हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY