एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | आगरा से आ रही बस दिल्ली में पेड़ से टकराई, 12 घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की एक बस शनिवार तड़के मथुरा रोड़ पर एक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में 12 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | आगरा से आ रही बस दिल्ली में पेड़ से टकराई, 12 घायल
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 21 नवंबर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की एक बस शनिवार तड़के मथुरा रोड़ पर एक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में 12 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि चालक घटना के बाद फरार हो गया और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

यह भी पढ़े | भारत में COVID-19 की दूसरी लहर ने दे दी है दस्तक? जानिए क्या कहते है आंकड़े.

दुर्घटना सुखदेव विहार के निकट हुई और पुलिस को इसकी जानकारी तड़के तीन बजकर 22 मिली।

पुलिस ने बताया कि बस आगरा से आ रही थी और आईएसबीटी सराय काले खां जा रही थी।

यह भी पढ़े | नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने मुंबई में कॉमेडियन भारती सिंह के घर पर की छापेमारी: 21 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस उपायुक्त (दक्षिणपूर्व) आर.पी. मीणा ने बताया कि 12 यात्री मामूली रूप से घायल हुए हैं और उन्हें एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है वहीं अन्य दस यात्रियों को मौके पर ही प्राथमिक चिकित्सा दे दी गई। दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि हादसे के बारे में आगरा डिपो के अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 21, 2020 11:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).