खेल की खबरें | वार्नर की गैरमौजूदगी में अनुभव प्रदान करेंगे बर्न्स : लेहमन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कोच डेरेन लेहमन ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए सलामी बल्लेबाज जो बर्न्स का समर्थन करते हुए कहा कि डेविड वार्नर की गैरमौजूदगी में वह अनुभव प्रदान करेंगे।

सिडनी, 15 दिसंबर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कोच डेरेन लेहमन ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए सलामी बल्लेबाज जो बर्न्स का समर्थन करते हुए कहा कि डेविड वार्नर की गैरमौजूदगी में वह अनुभव प्रदान करेंगे।

बर्न्स खराब फॉर्म में चल रहे है और उन्होंने पिछली नौ पारियों में 6.89 की औसत से 62 रन बनाये जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर महज 29 रन का रहा है।

यह भी पढ़े | क्लासप्लस ने सौरव गांगुली को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया.

भारत के खिलाफ दो अभ्यास मैच में भी उनका बल्ला खामोश रहा। इसमें उन्होंने चार पारियों में क्रमश: चार, शून्य, शून्य और एक रन बनाये थे।

लेहमन ने ‘सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड’ से कहा , ‘‘ जो बर्न्स के बारे में अच्छी बात यह है कि जब वह लय में होता है तो वह शतकीय (या बड़ी) पारी खेलते है ।’’

यह भी पढ़े | AUS vs IND 1st Test 2020: गावस्कर की द अजिंक्य रहाणे को लेकर बड़ी भविष्यवाणी.

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि वे (ऑस्ट्रेलियाई टीम) बर्न्स को टीम में रखेंगे, लेकिन यह मेरी निजी राय है। उन्हें हालांकि ऐसा करना चाहिऐ। कई लोग बदलाव करना चाहते है और अगर डेविड वार्नर टीम में होते तो चीजें अलग होती लेकिन उनकी गैरमौजूदगी में आपको कुछ अनुभवी की जरूरत होती है।’’

बर्न्स का हाल के दिनों में घरेलू मैचों में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है जिससे पूर्व क्रिकेटरों ने विल पुकोवस्की को मौका देने की मांग कर रहे है।

लेहमन ने कहा, ‘‘टीम का चयन करना हमेशा मुश्किल होता है। कई बार बाहरी दबाव ज्यादा है। बर्न्स की मौजूदगी कुछ भी गलत नहीं होगा। उन्हें कुछ रन की जरूरत है और यह बात उन्हें भी पता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ वह तेज गेंदबाज को अच्छा खेलते है और भारत के पास ऐसे अच्छे गेंदबाज है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार