ICC T20 World Cup 2024: पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, कहा- आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में जसप्रीत बुमराह और ट्रैविस हेड का रहेगा दबदबा
हेड हालांकि आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में चौथे स्थान पर रहे लेकिन उन्होंने सभी को अपनी बल्लेबाजी के तरीके से प्रभावित किया. आईपीएल के ज्यादातर समय में उनका स्ट्राइक रेट 200 से अधिक का रहा और उन्होंने 15 मैच में 567 रन बनाये जिसमें एक शतक और चार अर्धशतक शामिल थे.
दुबई: आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को लगता है कि दो जून से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप में जसप्रीत बुमराह का गेंदबाजों में और ट्रेविस हेड का बल्लेबाजी में दबदबा रहेगा जिन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शानदार प्रदर्शन किया था. आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए भारतीय तेज गेंदबाज बुमराह ने 13 मैच में 20 विकेट झटके जबकि पांच बार की चैम्पियन का 17 चरण में प्रदर्शन सबसे खराब रहा जबकि आस्ट्रेलिया के हेड ने 15 मैच में 567 रन बनाये.
पोंटिंग ने ‘द आईसीसी रिव्यू’ में कहा, ‘‘टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट चटकाने के मामले में मैं जसप्रीत बुमराह को चुनूंगा. मुझे लगता है कि वह बेहतरीन गेंदबाज है और कई वर्षों से योगदान कर रहा है. उसने आईपीएल में भी शानदार प्रदर्शन किया है.’’ ICC T20 World Cup 2024: वेस्टइंडीज की धरती पर टीम इंडिया के इन बल्लेबाजों का कुछ ऐसा रहा है प्रदर्शन, यहां देखें दिलचस्प आकंड़े
उन्होंने कहा, ‘‘वह नयी गेंद को स्विंग कर सकता है, सीम अप कर सकता है. लेकिन आईपीएल के अंत में उसका इकोनोमी रेट सात रन प्रति ओवर से कम था.’’ आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स को कोचिंग देने वाले पोंटिंग ने कहा, ‘‘वह विकेट लेता है. वह काफी मुश्किल ओवर भी डालता है. जब आप टी20 में इस तरह के मुश्किल ओवर डालते हो तो इससे आपको काफी विकेट झटकने का भी मौका मिलता है. इसलिये मेरी पसंद वही होंगे.’’
हेड हालांकि आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में चौथे स्थान पर रहे लेकिन उन्होंने सभी को अपनी बल्लेबाजी के तरीके से प्रभावित किया. आईपीएल के ज्यादातर समय में उनका स्ट्राइक रेट 200 से अधिक का रहा और उन्होंने 15 मैच में 567 रन बनाये जिसमें एक शतक और चार अर्धशतक शामिल थे.
पोंटिंग ने कहा, ‘‘सर्वाधिक रन जुटाने वाले खिलाड़ी के लिए मेरी भविष्यवाणी ट्रेविस हेड के लिए होगी. मुझे लगता है कि उन्होंने पिछले दो वर्षों में जितना भी सफेद गेंद और लाल गेंद का क्रिकेट खेला है, वो उच्च स्तर का रहा है. मुझे लगता है कि वह इस समय काफी साहसिक क्रिकेट खेल रहे हैं.’’
बल्ले से शानदार प्रदर्शन के बावजूद हेड आईपीएल के अंतिम चार मुकाबलों में तीन बार शून्य पर आउट हुए. पोंटिंग ने कहा, ‘‘उसका आईपीएल में प्रदर्शन उतार चढ़ाव भरा रहा लेकिन उसने अपनी टीम के लिए काफी मैचों में जीत दिलायी.’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2024 04:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

