एजेंसी न्यूज

अमेरिका में कुत्ते को लेकर हुई बहस में चली गोलियां, 8 लोग घायल

नेशविल पुलिस ने बताया कि वह इस मामले में दो संदिग्ध लोगों की तलाश कर रही है.

अमेरिका में कुत्ते को लेकर हुई बहस में चली गोलियां, 8 लोग घायल
प्रतिकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो )

नेशविल (Nashville) पुलिस ने बताया कि वह इस मामले में दो संदिग्ध लोगों की तलाश कर रही है. मेट्रोपॉलिटन नेशविल (Metropolitan Nashville) पुलिस विभाग ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि गोलीबारी की घटना की जानकारी मिलने पर रविवार देर रात एक बजे के बाद नेशविल पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों में से किसी की जान को कोई खतरा नहीं है. बयान में कहा गया कि दो संदिग्ध बहस कर रहे थे और उनमें से एक के पास कुत्ता था.

यह भी पढ़े:  अमेरिका के पुलिस अधिकारी पर चीन के लिए तिब्बतियों की जासूसी का आरोप.

जिस शख्स के पास कुत्ता था, उसने बंदूक (हैंडगन) निकाल ली और फिर दूसरा संदिग्ध वहां से चला गया, लेकिन वह थोड़ी देर बाद एक बंदूक और कुछ अन्य लोगों को लेकर वापस आया. इसके बाद दोनों ओर से गोलियां चलीं. पुलिस ने बताया कि उन्हें मौके से एक बंदूक (हैंडगन) बरामद हुई है और मामले की जांच जारी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 09, 2020 02:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).