देश की खबरें | दिल्ली के वेलकम में मंदिर के पास भैंस का कटा सिर मिला, दो आरोपी पकड़े गए

नयी दिल्ली, 30 जून पूर्वोत्तर दिल्ली के वेलकम इलाके में एक मंदिर के बाहर सड़क पर शुक्रवार को भैंस का कटा हुआ सिर मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना के सिलसिले में दिल्ली के बाबरपुर निवासी दो आरोपियों, अजीम (27) नाम के एक युवक और 16 साल के एक लड़के को पकड़ा गया है।

पुलिस उपायुक्त (पूर्वोत्तर) जॉय तिर्की ने कहा कि शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे एक व्यक्ति ने फोन कर वेलकम थाने को सूचना दी कि यहां वेस्ट गोरखपार्क के नाला रोड पर एक मंदिर के बाहर सड़क पर भैंस का कटा हुआ सिर मिला है।

उन्होंने बताया कि पता चला कि स्कूटर पर सवार दो लड़कों ने भैंस का कटा हुआ सिर मंदिर के बाहर सड़क पर गिरा दिया था।

डीसीपी ने बताया कि भैंस के कटे हुए सिर को पुलिस ने तुरंत घटनास्थल से हटा दिया।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)