एजेंसी न्यूज

संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से 8 अप्रैल तक चलेगा : सूत्र

संसद का बजट सत्र 31 जनवरी को शुरू होगा जब राष्ट्रपति दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे और यह आठ अप्रैल को सम्पन्न होगा . सूत्रों ने संसदीय मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की सिफारिशों का हवाला देते हुए शुक्रवार को यह जानकारी दी .

संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से 8 अप्रैल तक चलेगा : सूत्र
संसद भवन (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 14 जनवरी : संसद का बजट सत्र 31 जनवरी को शुरू होगा जब राष्ट्रपति दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे और यह आठ अप्रैल को सम्पन्न होगा . सूत्रों ने संसदीय मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की सिफारिशों का हवाला देते हुए शुक्रवार को यह जानकारी दी . केंद्रीय बजट एक फरवरी को पेश किया जायेगा . राष्ट्रपति द्वारा संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करने के बाद आर्थिक सर्वेक्षण 31 जनवरी को पेश किया जा सकता है. बजट सत्र का पहला चरण 11 फरवरी तक चलेगा. सूत्रों ने बताया कि इसके बाद एक माह के अवकाश के बाद सत्र का दूसरा चरण 14 मार्च से शुरू होगा और आठ अप्रैल तक चलेगा . अवकाश की अवधि के दौरान विभागों से जुड़़ी संसदीय समितियां संबंधित मंत्रालयों को बजटीय आवंटन के पहलुओं की समीक्षा करते हैं .

संसद के बजट सत्र का पहला चरण तब आयोजित हो रहा है जब उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिये प्रचार जोर-शोर से चल रहा होगा और जहां पहले चरण के लिये 10 फरवरी को मतदान होंगे . अवकाश के बाद जब सत्र का दूसरा चरण शुरू होगा तब तक उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ जायेंगे . इन पांच राज्यों के लिये मतगणना 10 मार्च को होगी . सूत्रों ने बताया कि कोविड-19 के संक्रमण के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर संसद परिसर में प्रवेश करने वाले सांसदों के लिये आरटी पीसीआर टेस्ट नेगेटिव रिपोर्ट और पूरी तरह से टीकाकरण कराने का प्रमाणपत्र जरूरी होगा . यह भी पढ़ें : दिल्ली सरकार के कार्यक्रम से जुड़ने वाले ‘मेंटर’ का साइकोमीट्रिक आकलन होगा : सिसोदिया

गौरतलब है कि साल 2020 में संसद का पूरा मानसून सत्र कोविड प्रोटोकाल के तहत आयोजित किया गया था जब राज्यसभा की बैठक प्रथमार्द्ध में तथा लोकसभा की बैठक उतरार्द्ध में आयोजित की गई थी . वर्ष 2021 के बजट सत्र के पहले चरण में इसी प्रोटोकाल का पालन किया गया था . वर्ष 2021 के बजट सत्र के दूसरे चरण तथा उसी वर्ष मानसून सत्र एवं शीतकालीन सत्र के लिये दोनों सदनों की बैठक सामान्य समय के अनुरूप आयोजित की गई. इस दौरान दूरी बनाकर बैठना सुनिश्चित किया गया था .

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 14, 2022 02:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).