चंडीगढ़, सात जून पंजाब विधानसभा का बजट सत्र 24 जून से शुरू होगा और राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार 27 जून को अपना पहला बजट पेश करेगी।
इस संबध में यहां मंत्रिमंडल की बैठक में फैसला किया गया।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट किया, ‘‘सभी पंजाबवासियों को बधाई। पंजाब के इतिहास में पहली बार आम लोगों की राय से बना बजट पेश होगा। आज पंजाब सरकार की कैबिनेट बैठक के दौरान फैसला किया गया कि बजट सत्र 24 जून से 30 जून तक चलेगा और 27 जून को आम लोगों का बजट किया जाएगा।’’
इससे पहले आम आदमी पार्टी (आप) नीत सरकार ने वित्त वर्ष 2022-23 के बजट के लिए आम लोगों से सुझाव मांगे थे और इसे ‘‘जनता बजट’’ करार दिया था।
‘आप’ मार्च में राज्य विधानसभा की 117 सीट में से 92 पर जीत हासिल करके पंजाब में सत्ता पर काबिज हुई थी।
विधानसभा ने वित्त वर्ष 2022-23 के पहले तीन महीनों यानी अप्रैल से जून तक का लेखानुदान पारित किया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY